फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP Mandal President accused of molestation and assault in Bareilly

बरेली: भाजपा मंडल अध्यक्ष पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट दर्ज

Thu, 24 Sep 2026 03:39 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 24 Sep 2026 03:39 PM IST
सार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
BJP Mandal President accused of molestation and assault in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पुलिस को बताया  कि 18 सितंबर की रात करीब नौ बजे गांव में ही रहने वाला भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमकरन गंगवार ने घर में घुसकर उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया, तो दूसरे कमरे में सो रहे उनके बेटा-बेटी जाग गए। उन्होंने शोर मचाया, जिस पर गांव के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। 
विज्ञापन


गला दबाने का आरोप 
आरोप है कि कुछ देर बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमकरन अपने दो साथी पुरुषोत्तम और प्रताप के साथ फिर घर में घुस आया और जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके कपड़े फाड़ कर मारपीट की। शोर सुनकर जब उनका जेठ बचाने आया, तो तीनों ने उनके साथ भी मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन आरोपियों पर भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमकरन गंगवार ने बताया कि महिला के साथ उनके चेहरे भाई से नोकझोंक हुई है। वह भाई को मौके से लेने गया था। उन्होंने महिला के घर के अंदर कदम तक नहीं रखा। महिला ने जो आरोप लगाए हैं वह निराधार हैं।

इस मामले में सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया महिला की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed