{"_id":"56e870fd4f1c1b2b488b45a0","slug":"torch-procession-had-gone-scorched-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशाल जुलूस निकालने निकले थे, खुद ही झुलस गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशाल जुलूस निकालने निकले थे, खुद ही झुलस गए
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 16 Mar 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को निकाले जा रहे मशाल जुलूस में अचानक आग लग गयी। आग के शोले लोगों पर गिरनेे से भगदड़ मच गयी और कई झुलस गए। उधर, 14 वें दिन भी सराफा बाजार बंद रहा और उद्योग व्यापार मंडल ने स्कूटर रैली निकाल कर उत्पाद शुल्क वापसी की मांग की।
मंगलवार शाम सवा छह बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल नेता मशाल के लिए जमा हो गए थे। हाथों में मशाल लेकर जलाने की तैयारी हो रही थी। शहर अध्यक्ष अनिल पाटिल संबोधित कर रहे थे, उधर लोग मशाल चिलम में रखा ‘फ्यूल’ लोग प्रज्वलित करने जुट गए। कुछ लोगों के चिलम से ‘फ्यूल’ जलकर नीचे हाथों तक पहुंचने लगा। ‘फ्यूल’ की फ्लेम अति प्रज्वलनशील थी, इससे हाथों तक लपट आ गयी। इसे सही करने की कोशिश में चिलम एक दूसरे पर गिर गयी। इससे कई लोगों के कपड़ोें ने आग पकड़ ली। कुछ ही सेकेंड में भगदड़ मच गयी। व्यापारी मशाल सड़क पर फेंक कर भागे तो एक दूसरे पर गिर गिरने लेगे। सड़क किनारे खड़े दर्जनों दो पहिया गिर गए। करीब 10-12 लोग लपटों की चपेट में आ गए। कोई यह नहीं समझ पाया कि क्या हुआ? कार्यक्रम संयोजक अनिल पाटिल और सोनू शर्मा ने कहा है कि जुलूस शुरू होने से पहले किसी शरारती ने पीछे से मशाल फेंकी थी, इससे हादसा हो गया। इस मौके पर धर्मपाल पप्पू, निमित गोयल, अवधेश सिंह, परवेज, रोहित, धीरू यादव, अविनाश मराठा, अनमोल रस्तोगी, अमरजीत सिंह आदि शामिल हुए थे।
सराफा बाजार बंद जारी
मंगलवार दोपहर में सराफा एसोसियेशन ने रंगीलाल बाजार में सभा हुई। इसके वाद आंदोलित व्यापारियाें ने शिवाजी मार्ग यातायात बंद कराया। इससे दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। एसोसियेशन अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने कहा कि 17 मार्च को दिल्ली मार्च होगा।
विज्ञापन
स्कूटर रैली निकाली
उत्पाद शुल्क, वायदा कारोबार और जीएसटी आदि के विरोध में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने स्कूटर बाइक रैली निकाल कर समर्थन जुटाया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रस्तोगी और महामंत्री मुकेश सिंघल ने कहा कि 17 मार्च को बंद सफल बनाया जाएगा। गौहर अली, संजय आनंद, योगेश सक्सेना, अश्वनी खेड़ा, जफर शमसी, दिनेश दद्दा आदि ने भाग लिया।