फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Today there will be electricity in many colonies including Lal Gate

लाल फाटक समेत कई कॉलोनियों में आज गुल रहेगी बिजली

Mon, 19 Jul 2021 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Today there will be electricity in many colonies including Lal Gate
कुतुबखाना उपकेंद्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कांधरपुर सबस्टेशन पर बीते दिनों फुंके ट्रांसफार्मर की जगह पर लगाया जाएगा नया ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
बरेली। कांधरपुर सब स्टेशन से जुड़े लाल फाटक समेत अन्य इलाकों में सोमवार को दिनभर बिजली गुल रहेगी। ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कार्य के लिए बिजली निगम की ओर से क्षेत्र में 12 घंटे का शटडाउन लिया गया है। इस दौरान फुंके हुए ट्रांसफार्मर की जगह पर आठ एमबीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके चलते क्षेत्र में लाल फाटक, कांधरपुर, आईटीबीपी, दूरदर्शन, पालपुर-कमालपुर समेत आसपास के अन्य गांव और शहर में लाल फाटक के आसपास के बाकी हिस्से में भी बिजली गुल रहेगी।

गौरतलब है क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली किल्लत को दूर करने के लिए बीते दिनों उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। नया ट्रांसफार्मर लगाने के घंटे भर के अंदर ही धमाके के साथ उसमें आग लग गई। ट्रांसफार्मर जलने के बाद आनन-फानन में पुराने ट्रांसफार्मर को चार्ज कर क्षेत्र में जैसे-तैसे कर सप्लाई चालू कराई गई। पुराना ट्रांसफार्मर लगने से सप्लाई का संकट वैसे का वैसा ही रहा। ग्रामीण क्षेत्र के एक्सईएन यूसी सोनकर ने बताया लखनऊ से नया ट्रांसफार्मर आने के बाद सोमवार को सबस्टेशन पर ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य फिर से किया जाएगा। इसको देखते हुए शटडाउन लिया गया है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सूचना भेजकर शटडाउन की जानकारी भी दी गई है। कहा है कि कांधरपुर सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में उपभोक्ता सुबह से ही पेयजल समेत अन्य जरूरी चीजों की वैकल्पिक व्यवस्था कर लें, ताकि दिक्कत से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed