फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   health department team will again reach the hospital for investigation

खतना प्रकरण: जांच के लिए आज फिर अस्पताल पहुंचेगी टीम, शाम तक शासन को भेजी जा सकती है रिपोर्ट

Tue, 27 Jun 2023 08:24 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 27 Jun 2023 08:24 AM IST
सार

एम खान अस्पताल में शुक्रवार को संजय नगर के एक हिंदू दंपती अपने दो साल के बेटे का तोतलेपन का इलाज कराने पहुंचे थे। आरोप है कि तालू के ऑपरेशन के बजाय बच्चे का खतना कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम इस मामले में जांच कर रही है। 

विज्ञापन
health department team will again reach the hospital for investigation
डॉक्टर एम खान अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में तोतलेपन का इलाज कराने पहुंचे बच्चे का खतना करने के प्रकरण में जांच टीम ने डॉक्टर एम. खान अस्पताल में सोमवार को भी दस्तावेजों की पड़ताल की। कुछ अभिलेख उपलब्ध न होने की वजह से टीम मंगलवार को भी अस्पताल में जांच करेगी। सीएमओ ने जांच के बाद देर शाम तक रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन


सीएमओ के मुताबिक, शासन ने 24 घंटे में जांच कर कार्रवाई की जानकारी देने के निर्देश दिए थे। प्रथम दृष्टया जांच में अस्पताल प्रबंधन को सही सूचना न दिए जाने का दोषी मानते हुए लाइसेंस निलंबन की सूचना शासन को भेज दी गई है। अग्रिम जांच के लिए 48 घंटे का वक्त मांगा था। टीम अभी जांच कर रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खतना मामले में बड़ी कार्रवाई: बरेली के डॉ. एम खान अस्पताल का लाइसेंस निलंबित, शासन को भेजी जाएगी जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को भी टीम ने बच्चे के इलाज संबंधी अब हुई जांच में अस्पताल को चिकित्सकीय लापरवाही का दोषी नहीं माना। मगर बच्चे के परिवार को पूरी तरह भरोसे में नहीं लेने की बात पता चली है। दोनों ही पक्ष अपनी जगह सही प्रतीत हो रहे हैं। मंगलवार को जांच पूरी होने के बाद किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा।

यह था मामला 

स्टेडियम रोड स्थित एम खान अस्पताल में शुक्रवार को संजय नगर के एक हिंदू दंपती अपने दो साल के बेटे का तोतलेपन का इलाज कराने पहुंचे थे। आरोप है कि तालू के ऑपरेशन के बजाय बच्चे का खतना कर दिया गया। इस मामले में जांच कमेटी ने प्रथम दृष्टया अस्पताल प्रबंधन को जिम्मेदार मानते हुए लाइसेंस निलंबित कर दिया है। अस्पताल में नए मरीज भर्ती करने पर रोक लगा दी गई है। 

अस्पताल में आवाजाही रही बंद, लौटे मरीज

लाइसेंस निलंबित होने के बाद अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी आदि चिकित्सकीय सेवाएं बंद रहीं। जो मरीज भर्ती थे, अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें फिलहाल कहीं शिफ्ट नहीं किया है। जो मरीज इलाज कराने पहुंचे थे, उन्हें कहीं और इलाज कराने की बात कहकर स्टाफ ने लौटा दिया। प्रकरण पर अस्पताल प्रबंधन से संपर्क किया गया पर उन्होंने कोई जानकारी देने से इन्कार कर दिया।

'ढाई साल के बच्चे का नहीं होता जीभ का ऑपरेशन'

वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल अग्रवाल के मुताबिक तीन साल से पहले बच्चे के तोतलेपन के इलाज के लिए ऑपरेशन नहीं होता है। बच्चा हिंदी वर्णमाला के शब्दों का उच्चारण क्रमवार सीखता है। तीन साल बाद ही वह साफ बोल पाता है। अभिभावकों को जल्दबाजी नहीं करानी चाहिए। 

इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक के अध्यक्ष डॉ. राजेश अग्रवाल ने कहा कि तीन साल उम्र पूरी करने के बाद भी बच्चा स्पष्ट न बोल सके तो विशेषज्ञ से परामर्श कराना चाहिए। वरिष्ठ सर्जन डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने भी तीन साल उम्र पूरी होने के बाद ही ऑपरेशन की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed