{"_id":"62532c137b0520456702c509","slug":"tired-of-being-tortured-by-je-the-lineman-committed-suicide-bareilly-news-bly4810468172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई की प्रताड़ना से तंग लाइनमैन ने खुद को आग लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई की प्रताड़ना से तंग लाइनमैन ने खुद को आग लगाकर दी जान
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मृतक लाइनमैन गोकुल।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां-लखीमपुर खीरी। अलीगंज में तैनात लाइनमैन गोकुल प्रसाद ने शनिवार देर रात जेई की प्रताड़ना से तंग आकर पलिया की हाइडिल कॉलोनी में खुद को आग लगाकर जान दे दी। मौत से पहले वायरल वीडियो में लाइनमैन ने कहा कि अलीगंज से पलिया ट्रांसफर कराने के बदले जेई उनसे अनुचित मांग किया करता था।
थाने में कई बार प्रार्थनापत्र पर दिया मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले के खुलासे के बाद डीएम ने बिजली विभाग के जेई नागेंद्र कुमार और टीजी जगतपाल को निलंबन करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, एसपी ने मौत से पहले के बयानों को आधार बनाकर जांच की बात कही है।
पुलिस के मुताबिक, पलिया इलाके के बमनगर क्षेत्र निवासी रामऔतार के 45 वर्षीय पुत्र गोकुल प्रसाद अलीगंज में लाइनमैन के पद पर तैनात थे। पिछले 22 वर्षों से वह बिजली विभाग में नौकरी कर रहे थे। शनिवार देर रात जेई की प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने हाइडिल कॉलोनी में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। परिजन ने पास पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई और फौरन निजी अस्पताल लेकर गए। वहां से लाइनमैन को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
लखनऊ में इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। उधर, लाइनमैन की मौत से पहले का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो ने बिजली विभाग में खलबली मचा दी। वायरल वीडियो में मृतक गोकुल ने विभाग के जेई और टीजी पर तबादले के बदले अनुचित मांग करने का आरोप लगाया। कहा कि जेई की प्रताड़ना से वह काफी तंग आ चुका था। इस संबंध में थाने में भी शिकायती पत्र दिया जा चुका था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।