{"_id":"58fbb26d4f1c1b922e8b47c5","slug":"tippinagar-will-start-getting-clear-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो आज से साफ होने लगेगा टीपीनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो आज से साफ होने लगेगा टीपीनगर
बरेली।
Updated Sun, 23 Apr 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
तो आज से साफ होने लगेगा टीपीनगर
- फोटो : Tippinagar will start getting clear from today.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए कमिश्नर पीवी जगनमोहन के आते ही ट्रांसपोर्ट नगर को फि र बसाने की कवायद शुरू हो गई है। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे डीएम सुरेंद्र सिंह के आदेश पर एडीएम सिटी आलोक कुमार और एसडीएम अपूर्वा दुबे ने ट्रांसपोर्ट नगर जाकर सड़कों पर खोखा रखकर ट्रकों की मरम्मत करने वाले मैकेेेनिकों को हटने को कहा। एसडीएम के कड़े रुख के चलते सड़कों से खोखे हटने भी शुरू हो गए। जिन मैकेनिकों के खोखे नहीं हटे हैं, रविवार को उन्हें हटा दिया जाएगा। उधर, प्रशासन ने टीपी नगर की सड़कों के गड्ढों को भरवाने का काम शुरू करा दिया है।
ट्रांसपोर्ट नगर में घुसते ही सड़कों पर खोखे दिखाई देने लगते हैं। यहां मैकेनिकों के करीब सौ खोखे हैं। वे खोखों के आगे ही ट्रक खड़े करके उनकी मरम्मत शुरू कर देते हैं। इसकी वजह से सड़कों से गुजरना तक मुश्किल हो जाता है।
छोटी दुकानों का होगा आवंटन
शनिवार को एसडीएम सदर ने अपने कार्यालय में ट्रांसपोर्टर की बैठक करके उनसे दो टूक कह दिया कि अब किसी से कोई समझौता नहीं होगा। ट्रांसपोर्ट नगर हर हाल में बसाना है। आपकी जो समस्याएं हैं, उनका समाधान कराया जाएगा। ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने कहा कि टीपी नगर में पानी की व्यवस्था ठीक नहीं। 2001 में भाजपा सरकार के नगर विकास मंत्री लाल जी टंडन ने ट्रांसपोर्ट नगर की शुरुआत की थी। यहां बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा खोलने के लिए जमीन आरक्षित है। यहां बैंक खोलकर एटीएम लगाया जाना प्रस्तावित है, लेकिन अभी तक नहीं लगाया गया है। सुबह 10 से रात आठ बजे तक टीपी नगर में ट्रांसपोर्टर रहते हैं। बैंक नहीं होने से खतरा बना रहता है। पेयजल टैंक तो बना है, लेकिन पानी कहीं नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
सालों से बंद पानी की सप्लाई को चालू कराया जाए। मैकेनिक बड़ी पूंजी नहीं लगा सकते हैं। इसलिए छोटे-छोटे प्लाट किश्तों पर मुहैया कराए जाएं। इस पर एसडीएम ने कहा कि आठ से दस फीट की दुकानें मैकेनिकों को देने की बात चल रही है। कुछ पैसा शुरू में जमा कराने के बाद बाकी रकम किश्तों में ले ली जाएगी। पानी और सड़कों की व्यवस्था भी ठीक करा दी जाएगी। शोभित सक्सेना, दानिश जमाल, दीपक द्विवेदी, अनिल राजपूत, अमर जीत सिंह आदि मौजूद रहेे।
मंदिर-मस्जिद के लिए हां नहीं की
एसडीएम के साथ बैठक में ट्रांसपोर्टर ने हिंदू-मुस्लिम और सिख ईसाईयों के लिए 400 गज जमीन मांगी। कहने लगे 100-100 गज में चारो धर्मों के धर्मस्थल बना लेंगे। इससे ट्रांसपोर्ट नगर के लोगों को पूजा और इबादत करने में आसानी होगी। एसडीएम ने ट्रांसपोर्टर की इस मांग पर हां नहीं की, कहने लगीं कि वह आला अधिकारियों से इस पर बात करेंगी।