फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Time completed, work incomplete, culvert causing pain in traffic

Bareilly News: समय पूरा-काम अधूरा, आवागमन में दर्द दे रही पुलिया

Sun, 21 Sep 2025 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Time completed, work incomplete, culvert causing pain in traffic
बीसलपुर मोड़ व चौराहे पर बचकर निकले रहे राहगीर, दो पहिया वाहनों के लिए छोड़ी जरा सी जगह, उस पर भी फैली है बजरी
विज्ञापन

बरेली। पीलीभीत रोड पर स्थित बीसलपुर चौराहे पर पुलिया के निर्माण में सुस्ती राहगीरों को दर्द दे रही है। नगर निगम ने इसके लिए 1.01 करोड़ रुपये का बजट दिया है। लोक निर्माण विभाग ने 24 मई को काम शुरू कराया था। 24 अगस्त तक काम पूरा करने का दावा किया गया था, लेकिन अब तक यह अधूरा है। काम की सुस्ती को देखते हुए इसमें दो माह और लगने के आसार हैं। यहां चौराहे के दोनों ओर घनी आबादी के साथ ही कई व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। लोग धूल-मिट्टी से परेशान हैं। यहां का व्यापार भी ठप सा हो गया है।
इस पुलिया को लेकर पहल करने वाली पार्षद पूनम राठौर के प्रतिनिधि चंद्रपाल राठौर ने बताया कि पहले एक लेन की पुलिया का निर्माण तेजी से हुआ था। अब दूसरी तरफ का काम बेहद सुस्त है। पुलिया तो बन गई है, लेकिन साइड पटरी का काम बाकी है। मजदूर कभी काम पर आते हैं तो कभी छुट्टी मना लेते हैं। पुलिया निर्माण के बाद भी सिर्फ साइड पटरी के लिए पूरी सड़क को घेर रखा है। संवाद
विज्ञापन

रोज गुजरते हैं 60 हजार वाहन, लगता है जाम
बीसलपुर चौराहा शहर के व्यस्ततम चौराहों में से एक है। यहां से रोज 60 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। इसी चौराहे से बीसलपुर और पीलीभीत के यात्रियों का भी आवागमन होता है। साइड पटरी पर चल रहे कामों के चक्कर में बैरिकेडिंग कर एक लेन को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इससे वाहनों को काफी घूमकर आना-जाना पड़ता है। हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीव्र मोड़ की वजह से हो रहे हादसे
चौराहे पर जहां बैरिकेडिंग है, वहीं पर तीव्र मोड़ है। इस वजह से कई हादसे तो हमारे सामने ही हो चुके हैं। अब सब्र की सीमा पार हो चुकी है। - भगवानदास
सड़क पर बजरी फैली होने और तीव्र मोड़ की वजह से हादसे हो रहे हैं। विभाग को चाहिए कि ठेकेदार को हिदायत देकर काम जल्द पूरा कराए। - नरेश

काम बेहद सुस्त है। यही हाल रहा तो अभी दो माह और लग जाएंगे। जिस गति से काम शुरू हुआ था, लगा था कि जल्द समस्या से राहत मिल जाएगी। - विजेंद्र सिंह

पुलिया का निर्माण कई वार्डाें में हो रहे जलभराव से निजात के लिए कराया जा रहा है, लेकिन अब धूल और मिट्टी ने जीना मुहाल कर दिया है। - मोहम्मद अमजद अंसारी




--
बारिश की वजह से काम धीमा हो गया था। अब दो-तीन दिन में काम तेज होगा। ठेकेदार से बात की है। जल्द ही कार्य पूरा कर जनता को राहत दी जाएगी। - भगत सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed