{"_id":"6844ab6c3c6f09cff00f525c","slug":"time-and-route-of-four-trains-changed-bareilly-news-c-4-bly1015-657973-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चार ट्रेनों का समय और मार्ग परिवर्तित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चार ट्रेनों का समय और मार्ग परिवर्तित
विज्ञापन
बरेली। रेलवे ने चार ट्रेनों का मार्ग और समय परिवर्तित कर दिया है। इनमें अमृतसर-दरभंगा, अमृतसर-सहरसा, अमृतसर-जयनगर व सहरसा-आनंद बिहार टर्मिनस ट्रेनें शामिल हैं।
15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस अमृतसर से एक से चार जुलाई के बजाय 30 जून से चार जुलाई तक संचालित की जाएगी। यह रोजा, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, गोरखपुर, नरकटियागंज, सगौली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रोजा, आलमनगर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, वाराणसी, छपरा ग्रामीण, मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन होने के बाद यह ट्रेन सीतापुर सिटी, सीतापुर, गोरखपुर आदि स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
30 जून को चलने वाली 04618 अमृतसर-सहरसा विशेष गाड़ी रोजा, सीतापुर, गोंडा, मनकापुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रोजा, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, मनकापुर के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी गोंडा व सीतापुर स्टेशनों पर नहीं रूकेगी। 30 जून व तीन जुलाई को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस संशोधित तिथि 29 जून व तीन जुलाई को निर्धारित मार्ग बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी, अयोध्या, शाहगंज, मऊ, इंदारा, फेफना, छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर आदि स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।
विज्ञापन
सहरसा से 24, 25, 27, 29, 30 जून, एक व तीन जुलाई को चलने वाली 05577 सहरसा-आनंद बिहार टर्मिनस विशेष गाड़ी अब संशोधित तिथि 24, 25, 27, 29, 30 जून व दो जुलाई को निर्धारित मार्ग दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, रोजा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग दरभंगा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, छपरा, औंड़िहार, वाराणसी, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, लखनऊ, रोजा के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग बदलने पर ट्रेन गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर आदि स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। संवाद