फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Till now 27 Kotedars have surrendered their licenses in the digital system.

Bareilly News: डिजिटल व्यवस्था में अब तक 27 कोटेदारों ने किया लाइसेंस सरेंडर

Wed, 09 Oct 2024 06:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Till now 27 Kotedars have surrendered their licenses in the digital system.
बरेली। डिजिटल व्यवस्था, कम कमीशन और लाभार्थियों के आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच अब कोटेदार लाइसेंस सरेंडर कर रहे हैं। दो माह में 27 लाइसेंस सरेंडर हो चुके हैं। वहीं, कई कोटेदार अस्वस्थ होने का हवाला देकर दुकान के संचालन में असमर्थता जता रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्ति विभाग के मुताबिक जिले में करीब 18 सौ कोटेदार हैं। इनमें से शहरी क्षेत्र के 15 तो ग्रामीण क्षेत्र के 12 कोटेदारों ने लाइसेंस सरेंडर किए हैं। बीते दो माह में 27 लाइसेंस सरेंडर होने से अफसर भी हैरान हैं। हालांकि, सरेंडर के लिए दिए गए प्रार्थनापत्र में कोटेदारों ने व्यक्तिगत कारण बताए हैं। आगामी दिनों में अन्य कोटेदारों की ओर से भी लाइसेंस सरेंडर होने के संकेत मिल रहे हैं। इससे राशन वितरण प्रणाली प्रभावित होने की आशंका भी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, राशन वितरण के लिए लागू हुई डिजिटल प्रणाली से खेल न कर पाने की वजह से भी लाइसेंस सरेंडर करने की चर्चा है। क्योंकि, इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन और ई-पॉस मशीन आपस में कनेक्ट हैं। इसके जरिये निर्धारित मात्रा में ही राशन वितरण होगा। खेल की संभावना बिल्कुल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम से कम मिलता है राशन, कमीशन भी कम
उप्र सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष अंशुल अग्रवाल के मुताबिक अक्सर गोदामों से कम मात्रा में खाद्यान्न मिलता है। नए तरीके के इलेक्ट्राॅनिक कांटे का प्रयोग करते हुए राशन वितरण करना कई उम्रदराज कोटेदारों के लिए आसान नहीं। अक्सर नेटवर्क की समस्या होती है। 50 क्विंटल राशन वितरण पर करीब 45 सौ रुपये कमीशन मिलता है, जो काफी कम है।

--
जहां के लाइसेंस सरेंडर हो रहे हैं, वहां नए आवंटन के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। कुछ रिक्त दुकानें आवंटित भी हो चुकी हैं। ज्यादातर कोटेदार खुद को अस्वस्थ बताकर लाइसेंस सरेंडर कर रहे हैं। - नीरज सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed