{"_id":"5ff47fd328eb3f2f5b55d7e8","slug":"tiger-killed-laborer-in-lakhimpur-kheri-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: झाड़ी में छिपे बाघ ने मजदूर पर किया हमला, शोर मचान पर शव को जंगल में छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: झाड़ी में छिपे बाघ ने मजदूर पर किया हमला, शोर मचान पर शव को जंगल में छोड़कर भागा
Tue, 05 Jan 2021 08:51 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 05 Jan 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
मजदूर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में कोतवाली तिकुनियां के खैरा गौढ़ी में एक बाघ ने जंगल किनारे मजदूरी करने गए युवक पर हमलाकर मार डाला। लोगों के शोर मचाने पर बाघ शव को छोड़कर जंगल में चला गया।
ग्रामीण शव को जंगल से निकालकर खेत में ले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव खमरिया कोइलार निवासी भरोसे और मुन्ना ने बताया कि वे मंगलवार की सुबह आठ बजे अपने साथी प्रीतम लोधी (45) के साथ मजदूरी के लिए पांच किलोमीटर दूर दलराजपुर निवासी कुंदन सिंह के खेत पर गए थे।
कुंदन सिंह ने जंगल के किनारे स्थित खेत में जानवरों से फसल की सुरक्षा करने के लिए झोंपड़ी बनवाने के लिए मजदूरों को बुलाया था। जब मजदूर झोपड़ी बनाने का काम कर रहे थे उसी बीच दोपहर साढ़े बारह बजे झाड़ी में छिपे बाघ ने प्रीतम पर हमला बोल दिया और उसे घसीटते हुए जंगल की ओर लिए ले गया।
विज्ञापन
इस पर साथियों ने ग्रामीणों के साथ शोर मचाना शुरू किया। इसे देख बाघ वापस जंगल की ओर चला गया। प्रीतम का शव जंगल में झाड़ियों में पड़ा मिला।

सूचना पर पहुंचे एसओ प्रदीप सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, बेलरायां रेंजर विमलेश कुमार ने बताया कि बाघ के हमले से प्रीतम की मौत हुई है। वन विभाग पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करेगा।