फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thugs grabbed eight lakh rupees from four people by cheating

Bareilly News: धोखाधड़ी करके ठगों ने चार लोगों से हड़पे आठ लाख

Tue, 08 Oct 2024 06:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Thugs grabbed eight lakh rupees from four people by cheating
मीरगंज। फर्जी कंपनी से मुनाफा दिलाने का लालच देकर चार लोगों से दो-दो लाख हड़प लिए। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पीड़ित राजकुमार निवासी ब्योधा थाना शेरगढ़ ने बताया कि पिछले साल एक जनवरी को उसके घर शिवलाल निवासी रूद्रपुर और प्यारेलाल निवासी प्रेमपुर थाना शाही आए और बताया कि रूद्रपुर में जी मार्ट सौप्पी कंपनी है, जिसके निदेशक शिवलाल हैं। इसमें ऑनलाइन सदस्य बनकर काफी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है, जो व्यक्ति दो लाख रुपये जमा करके सदस्य बनेगा। उसके लिए दो साल तक दस हजार रुपये प्रति महीने मिलेंगे, जो सदस्य बनाएगा, उसे दो हजार रुपये प्रति महीने दो वर्ष तक दिए जाएंगे। वह उन लोगों के झांसे में आ गए। उन्होंने अपने, प्रेमपाल खजुरिया, असद रम्पुरा और एक अन्य व्यक्ति के दो-दो लाख रुपये मिलाकर कंपनी के खाते में आठ लाख रुपए भेज दिए।

रुपये मांगने पर आरोपियों ने दी धमकी
आरोपियों ने कहा कि उनका मुनाफा पिछले साल एक अप्रैल से खाते में आना शुरू हो जाएगा, लेकिन खाते में जब रुपये नहीं आए तो ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने आरोपियों से फोन पर बात कर रुपये मांगे तो उन्होंने धमकी दी। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़ित कोर्ट की शरण में गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed