फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three youths physically abused a minor girl in Bareilly

बहेड़ी में दरिंदगी: नाबालिग लड़की से तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया; दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 24 Sep 2023 02:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Sep 2023 02:52 PM IST
सार

बरेली के बहेड़ी में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रामलीला देखकर घर लौट रही किशोरी को पांच युवक पकड़ ले गए। तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
three youths physically abused a minor girl in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी में माता-पिता के साथ किराये पर रहने वाली किशोरी के साथ के तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान दो अन्य युवक निगरानी करते रहे। पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

 
किशोरी ने बताया कि 19 सितंबर को माता-पिता राशन लेने गांव गए थे। रात में वह रामलीला मैदान में स्थापित पंडाल में गई थी। करीब 11 बजे वह अकेले ही घर लौट रही थी। रास्ते में मोहल्ला रामलीला निवासी शिवम गुप्ता, राजा और कानूनगोयान निवासी अंशुल गुप्ता मिले। उनके साथ दो अन्य युवक भी थे। उनके पास लोहे की रॉड थी। धमकाकर वह उसे धर्मशाला के पीछे की ओर ले गए। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अन्य दो युवक धर्मशाला के पास खड़े होकर निगरानी करते रहे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी: उमेश की हत्या के बाद मैंने असद की भगाने में की थी मदद, मॉल से आते थे अशरफ के लिए बिस्किट, आतिन का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
किशोरी के शोर मचाने पर हत्या करने की धमकी दी। आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया। शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जैसे-तैसे छूटकर वह घर पहुंची। डर की वजह से उसने घर जाकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। सुबह मामले की जानकारी परिचितों को दी। 

दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार 

परिचितों ने माता-पिता के आने पर उनसे शिकायत करने के लिए कहा। शुक्रवार को माता-पिता गांव से लौटे। इसके बाद पीड़िता ने उन्हें जानकारी दी। शुक्रवार देर रात माता-पिता तहरीर लेकर थाने पहुंचे। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी शिवम और अंशुल को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी राजा फरार हो गया।  

सभासद का भाई है एक आरोपी 

आरोपी शिवम गुप्ता नगर पालिका के एक सभासद का भाई है। शनिवार को उसे बचाने के लिए दिनभर कई नेता प्रयास करते रहे। जानकारी होने पर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दिया। रिपोर्ट दर्ज न होने पर कैंडल मार्च निकालने की बात कही। 

मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा भी थाने पहुंचे। उन्होंने पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ ही आरोपियों से भी पूछताछ की। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed