Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three years imprisonment for POCSO Act convict, one year for father for threatening

Bareilly News: पॉक्सो एक्ट के दोषी को तीन साल, धमकाने में पिता को एक साल की कैद

Sun, 22 Nov 2026 03:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 22 Nov 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
Three years imprisonment for POCSO Act convict, one year for father for threatening
बरेली। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट कोर्ट संख्या-तीन ने किशोरी को बदनीयत से पकड़ने के दोषी अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विजयपाल को शनिवार को तीन साल की कैद और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। पीड़िता के पिता को जान से मारने की धमकी देने के मामले में दोषी विजयपाल के पिता सियाराम को एक साल की कैद और 400 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि छह सितंबर 2018 को अपराह्न तीन बजे उसकी 14 साल की बेटी उपले पाथ रही थी। इसी दौरान गांव के ही विजयपाल ने उसको बदनीयत से पकड़ लिया। बेटी के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। वह जब शिकायत करने विजयपाल के घर गया तो उसके पिता सियाराम ने उसको जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन



जांच के बाद पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने पांच गवाह पेश किए। पीड़िता के पुलिस और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयानों में एकरूपता रही। जिरह में भी उसने विजयपाल के खिलाफ बयान दिया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने विजयपाल को पॉक्सो एक्ट और सियाराम को धमकाने का दोषी करार देते हुए कैद व जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


............................
बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के दोषी को पांच साल की कैद

बरेली। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट ने रुपयों का लालच देकर आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के दोषी बदायूं के थाना कोतवाली के फकीरी सराय मीरा जी चौकी निवासी राम सेवक उर्फ सेवाराम को शनिवार पांच साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को तीन माह अतिरिक्त जेल में रहना होगा।
बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 जुलाई 2019 को देर शाम उसकी आठ साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसके घर के सामने किराये के कमरे में रहने वाला राम सेवक उसकी बेटी को रुपये देने का लालच देकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बेटी चीखने की आवाज सुनकर पहुंचा तो आरोपी भाग गया। जांच के बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी।
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने नौ गवाह पेश किए। आरोपी को दोष सिद्ध करने में पीड़िता के बयान अहम रहे। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालक ने दोषी को कैद व जुर्माने की सजा सुनाई है।
................................
बलवा, जानलेवा हमला और हत्या के चार आरोपियों को जमानत नहीं

बरेली। जिला जज प्रदीप कुमार सिंह ने बलवा और जानलेवा हमले के आरोपी आंवला थाना क्षेत्र के लठैता गांव निवासी वरुण, तरुण (सगे भाई), सचिन सिंह और कस्बे के जीप स्टैंड निवासी रोहिता गुप्ता की जमानत याचिका बृहस्पतिवार को निरस्त कर दी है। आरोपी 18 अक्तूबर से जेल में हैं।
आंवला थाने में रोहित गुप्ता ने 17 अक्तूबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई मोहित गुप्ता का विवाद तरुण व उसके परिवार से हो गया था। उस दिन परिवार की दामनी गुप्ता अपने पति सुमित गुप्ता के साथ घर आ रही थी। त्रिपोलिया चौराहे पर तरुण, वरुण, सुदेश, नवीन, सचिन सिंह, गौरव, रोहित गुप्ता व तीन अन्य लोगों ने सुमित गुप्ता को घेर कर घसीटते हुए लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

इस दौरान दोनों पक्षों में सुमित गुप्ता को मारने व बचाने की गरज से हुई फायरिंग में गोली लगने से राहगीर की मौत हो गई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने चारों आरोपियों की जमानत याचिका निरस्त कर दी।
...........................................

घर में घुसकर किशोरी को प्रेमपत्र देने का आरोपी दोषमुक्त
बरेली। स्पेशल जज नम्रता अग्रवाल ने घर में घुसकर किशोरी को प्रेमपत्र देने व छेड़खानी करने के आरोपी को दोषमुक्त करार दिया है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके साढू की बेटी उसके घर आई थी। 23 जून 2019 को शाम आठ बजे वह शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान बबलू ने उसे पकड़ लिया। उसने शोर मचाया तो आरोपी उसको एक पर्चा पकड़ाकर चला गया। वह बबलू के घर शिकायत करने गया तो उसके परिवार वाले झगड़े पर आमादा हो गए। जांच के बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने पांच गवाह पेश किए। कोर्ट में किशोरी ने बयान दिया कि जिसने उसको लव लेटर दिया था, वह बबलू नहीं था। वादी ने भी बबलू को देखने की बात से इन्कार किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषमुक्त करार दिया है।
---
बर्खास्त सिपाही सुरकेश को मिली जमानत
बरेली। जिला जज प्रदीप कुमार सिंह ने भमोरा थाना क्षेत्र के गांव लंगूरा निवासी सुरकेश शर्मा की जमानत याचिका स्वीकृत कर ली है। कोर्ट ने उसको एक-एक लाख रुपये के दो बंधपत्र जमा करने पर रिहा करने का आदेश दिया है। सुरकेश शर्मा बर्खास्त सिपाही है। वह भमोरा थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। अदालत में हाजिर न होने पर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। बाद में वह 19 जून से अभिरक्षा में है।

--
बिजली चोरी के दोषी पर आठ हजार रुपये का जुर्माना
बरेली। अपर सत्र न्यायाधीश रामानंद ने बिजली चोरी में दोषी आंवला थाना क्षेत्र के फूटा दरवाजा निवासी विनोद कुमार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को 30 दिन जेल में रहना होगा। विद्युत निगम की प्रवर्तन टीम ने चेकिंग के दौरान दो फरवरी 2018 को विनोद के घर में बिजली चोरी पकड़ी थी। उसका बकाया में कनेक्शन काटा गया था। इसके बाद भी कटिया डालकर उसके घर में बिजली इस्तेमाल की जा रही थी। प्रवर्तन दल ने उसके खिलाफ बिजली चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने विनोद को दोषी करार देते हुए जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed