फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three students notice to vacate hostels

तीन छात्रों को हॉस्टल खाली करने का नोटिस

Tue, 18 Oct 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 18 Oct 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के न्यू ब्वॉयज हॉस्टल से तीन छात्रों के निष्कासन की कार्रवाई पर प्रतिकुलपति प्रो. वीपी सिंह ने सोमवार को अनुमोदन कर दिया। वार्डेन ने तीनों को बुधवार शाम चार बजे तक हॉस्टल के रूम खाली करने का नोटिस दे दिया है। इनमेें से दो छात्र तनिष्क और मोहित कमरा नंबर 124 में रहते हैं, जिनके कमरे से छापामार कार्रवाई में बड़ा सुतली बम बरामद हुआ था। ये कई दिनों से रात को हॉस्टल और उसके आसपास पटाखा बम बजाकर लोगों को परेशान करते थे। प्राक्टोरियल टीम ने दोनों को एक वर्ष तक के लिए हॉस्टल से निष्कासित करने की कार्रवाई की। इसके अलावा कमरा नंबर छह में रहने वाले रक्षित ने प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम में शामिल शिक्षकों से छापामारी के दौरान दुर्व्यवहार किया था। हालांकि इस छात्र ने लिखित माफीनामा दे दिया, लेकिन प्राक्टोरियल टीम ने भविष्य के लिए हिदायत देते हुए रक्षित को दो महीने के लिए हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

छापे के दौरान आकाश और विवेक के रूम से सिगरेट की डिब्बियां बरामद हुई थीं। प्राक्टोरियल बोर्ड ने इन दोनों छात्रों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वार्डेन डॉ. विजय बहादुर यादव का कहना है कि हॉस्टल में अनुशासन बनाए रखने के लिए इन छात्रों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार तक रूम खाली न करने पर तीनों छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed