{"_id":"5e406b1f8ebc3ee6040ab7e1","slug":"three-prisoners-including-jhala-gang-member-died-bareilly-news-bly3952032127","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाला गैंग के सदस्य समेत तीन कैदियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाला गैंग के सदस्य समेत तीन कैदियों की मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बरेली। बीस साल पहले पीलीभीत में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या करने वाले झाला गैंग के एक बदमाश की सेंट्रल जेल में मौत हो गई। वहीं, हत्या के आरोप में जिला जेल में उम्र कैद काट रहे दो कैदियों की भी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दो की मौत बीमारी से होने की पुष्टि हुई है, एक का पोस्टमार्टम नहीं हुआ।
सेंट्रल जेल में पीलीभीत में रंपुरा के गांव मोहम्मद गंज निवासी 70 वर्षीय रामचंद्र सजा काट रहा था। पुलिस के मुताबिक रामचंद्र झाला गैंग का सदस्य था। पुरानी रंजिश में बीस साल पहले झाला गैंग के 30-35 सदस्यों ने एक घर में घुसकर बच्चों समेत सभी परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी थी। रामचंद्र इस मामले में सजा काट रहा था। करीब आठ दिन पहले भी उसकी हालत बिगड़ी थी। रविवार सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं जिला जेल में सजा काट रहे सुभाषनगर क्षेत्र के गांव बेहटा जागीर निवासी 55 वर्षीय रामअवतार की भी सुबह हालत बिगड़ गई। उसे भी जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक की बात सामने आई है। गांव के ही एक व्यक्ति प्रेम प्रकाश की हत्या के आरोप में वह सजा काट रहा था। वहीं जिला जेल में सजा काट रहे 70 वर्षीय हरद्वारी लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।