{"_id":"67a6bdb9e6ccbf0fde0ede36","slug":"three-people-riding-on-bike-without-helmet-all-three-died-after-colliding-with-a-car-2025-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Road Accidents: बरेली में कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत, आंवला में रिटायर्ड कानून-गो की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accidents: बरेली में कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत, आंवला में रिटायर्ड कानून-गो की गई जान
Sat, 08 Feb 2025 10:29 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Feb 2025 10:29 AM IST
सार
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर कार से बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों हेलमेट नहीं लगाए थे। उधर, आंवला में हुए सड़क हादसे में रिटायर्ड कानूनगो की मौत हो गई।
विज्ञापन
मुनीश, नुक्ता और जितेंद्र के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में हाईवे पर ठेले को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित बाइक कार से टकरा गई। हादसे में तीनों लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार तीनों व्यक्ति हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के बाद कार लेकर चालक भाग गया।
विज्ञापन
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव बकैनिया निवासी मुनीश शर्मा (40), नुक्ता प्रसाद (38) और जितेंद्र (32) शुक्रवार रात बाइक से रिठौरा आ रहे थे। नुक्ता प्रसाद बाइक चला रहे थे। हाईवे पर प्रभु फिलिंग स्टेशन के सामने एक ठेले को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार में घुस गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मातम में बदली खुशियां: बरेली में दूल्हा समेत दो की मौत, दिन में हुई थी शादी, रात में दर्दनाक हादसा
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिये अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये कार की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
आंवला में रिटायर्ड कानून-गो की मौत
आंवला में रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने आए सेवानिवृत्त कानूनगो की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। एक बाइक सवार भी घायल हुआ है। टक्कर मारने वाले वाहन का देर रात तक पता नहीं चल पाया।
थाना क्षेत्र के खनगवां श्याम निवासी शिशुपाल सिंह (75) एक रिश्तेदार की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आंवला आए थे। रात करीब दस बजे रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक बरातघर में शादी की रस्में चल रहीं थीं। इसी दौरान वह बरात देखने के लिए सड़क के दूसरी ओर जाकर खड़े हो गए। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। एक बाइक सवार भी हादसे में घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची डायल 112 घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद शिशुपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। मोहल्ला ताड़गंज निवासी घायल बाइक सवार आसिफ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

भमोरा: कार की टक्कर से खाई में गिरा ई-रिक्शा, 10 घायल
बरेली-बदायूं रोड पर भमोरा बिजलीघर के पास कार की टक्कर से ई-रिक्शा खाई में घुसकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में बैठे 10 लोग घायल हो गए। तीन वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर है।
बिनावर थाना क्षेत्र के गांव पस्तोर माफी निवासी राजवीर ने बताया कि वह माता के दर्शन करने के लिए बरेली के चौरासी घंटा मंदिर गए थे। लौटते समय भमोरा बिजलीघर के पास ई-रिक्शा को आगरा जा रही कार ने चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।
ये भी पढ़ें- बरेली मांझा फैक्टरी में धमाका: मालिक समेत तीन के उड़े चीथड़े, कैसे हुआ विस्फोट... जांच में सामने आई ये वजह
हादसे में छह वर्षीय रुपेश, तीन वर्षीय उपासना पुत्री राजवीर, सात वर्षीय सूरज, नौ वर्षीय गुलशन के साथ रोहतास, राजवीर, जावित्री, भगवती, ममता व सुमन ई-रिक्शा के नीचे दब गए। राहगीरों ने सभी को बाहर निकाला।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां उपासना की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद कार सवार लोग भाग गए। पुलिस ने कार व ई-रिक्शा को कब्जे में लिया है।