फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer registry of farmers will be done at paddy procurement centers in Bareilly

बरेली: धान खरीद केंद्रों पर ही होगी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री, कर्मचारी करेंगे मदद, डीएम ने दिए निर्देश

Thu, 15 Oct 2026 01:04 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 15 Oct 2026 01:04 PM IST
सार

बरेली जिले में जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है, उन्हें धान बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। क्रम केंद्रों पर ही फार्मर रजिस्ट्री की जाएगी। केंद्रों पर उनकी मदद के लिए कर्मचारी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
Farmer registry of farmers will be done at paddy procurement centers in Bareilly
डीएम अविनाश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में फार्मर रजिस्ट्री न करा पाने वाले किसानों को धान बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। क्रय केंद्रों पर उनकी फार्मर रजिस्ट्री कराने में मदद के लिए कर्मचारी तैनात होंगे। ये जानकारी बुधवार को डीएम अविनाश सिंह ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 धान खरीद समीक्षा के दौरान दी।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में हुई कार्यशाला में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि जिले में 140 धान क्रय केंद्र हैं। इनमें खाद्य विभाग के 46, पीसीएफ के 35, यूपीएसएस के 27, पीसीयू के 28, मंडी समिति के दो और एफसीआई के दो केंद्र शामिल हैं। डीएम ने सभी क्रय केंद्रों पर खरीद संबंधित व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा। कहा कि बोरे, अभिलेख, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की उपलब्धता सौ फीसदी रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- महंगाई ने छीनी मिठास: बरेली में चीनी 60 रुपये किलो, जमाखोरी रोकने के लिए स्टॉक सीमा तय
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने किसानों के बैठने, पेयजल, जलपान समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। मजदूरों को पहचानपत्र देने, किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने को कहा। यहां एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह समेत सभी क्रय केंद्र प्रभारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed