फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   groom died in road accident in bareilly

मातम में बदली खुशियां: बरेली में दूल्हा समेत दो की मौत, दिन में हुई थी शादी, रात में दर्दनाक हादसा

Sat, 08 Feb 2025 08:35 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Feb 2025 08:35 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली से दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। शादी के चंद घंटों बाद हादसे में दूल्हा समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे से खुशियां मातम में बदल गई। खबर मिलते ही दुल्हन बेहोश हो गई। 

विज्ञापन
groom died in road accident in bareilly
दूल्हे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शादी समारोह संपन्न होने के बाद रिश्तेदारों के लिए मिठाई लेने जाते समय दूल्हे की कार सड़क पर खड़े ट्रक से भिड़ गई। हादसे में दूल्हा समेत दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद दूल्हा-दुल्हन के परिवारों में कोहराम मच गया। शादी का खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

बृहस्पतिवार को दिन में हुई थी शादी 
मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी रामसहाय अपनी पत्नी और बच्चों के साथ काम के सिलसिले में पंजाब के होशियारपुर में रहते हैं। उनका बेटा सतीश दिल्ली में एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। सतीश की शादी के लिए इन दिनों पूरा परिवार ठाकुरद्वारा स्थित घर आया हुआ है। बृहस्पतिवार को सतीश की शादी मीरगंज के गांव संग्रामपुर निवासी युवती के साथ हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों के लिए मिठाई लेने जा रहा था दूल्हा 
विवाह की रस्में पूरी करने के बाद देर शाम दुल्हन को विदा कराकर सभी घर आ गए। देर रात कुछ रिश्तेदारों को घर लौटना था। उन्हें विदाई के समय दी जाने वाली मिठाई खरीदने के लिए सतीश अपने फुफेरे भाई सचिन (20), अणुपुरा जागीर निवासी बहन के देवर विजनेश (25), होशियारपुर निवासी दोस्त रोहित (20) व एक अन्य के साथ कार से शहर जा रहे थे। 
 
विज्ञापन

खबर सुनते ही दुल्हन बेहोश 
इज्जतनगर थाना क्षेत्र में उनकी कार एक ढाबे के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में विजनेश की मौके पर ही मौत हो गई। एक को मामूली चोटें आई हैं। दूल्हा सतीश सहित अन्य दो की हालत गंभीर थी। सतीश व रोहित को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात सतीश ने भी दम तोड़ दिया। दूल्हे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दुल्हन बेहोश हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed