{"_id":"5e9df6de8ebc3ed58a5a55c6","slug":"three-people-injured-in-stone-pelting-after-fighting-against-mask-aonla-news-bly403215668","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क को लेकर तंज कसने पर मारपीट, पथराव में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क को लेकर तंज कसने पर मारपीट, पथराव में तीन घायल
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
अलीगंज के विवादित खैलम गांव का मामला
विज्ञापन
छह लोगों पर एनसीआर दर्ज कर पुलिस ने चार का किया चालान
अलीगंज/राजपुरकलां। अक्सर सांप्रदायिक झगड़ों को लेकर चर्चा में रहने वाले अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव खैलम में सोमवार को मास्क को लेकर तंस कसने पर दो परिवार आमने सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव भी हुआ। इसमें तीन लोग घायल हो गए। इसबीच गांव में सांप्रदायिक झगड़े की अफवाह फैल गई। सूचना पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। छह लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के गांव खैलम देहजागीर निवासी महावीर, सूरजपाल श्रीवास्तव, चंद्रपाल और विजयपाल सोमवार दोपहर अपने घर के बाहर मास्क लगाकर खड़े थे। तभी पड़ोस में रहने वाले गुड्डू, अकरम, राशिद, वाहिद और बबलू वहां पहुंचे और मास्क लगाने को लेकर तंज कसने लगे। आरोप है कि इन लोगों ने प्रधानमंत्री पर भी अभद्र टिप्पणी भी की। इसेे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों की ओर से इकट्ठे हुए लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें महावीर और राजीव, जबकि दूसरे पक्ष से राशिद की मां अशर्फी घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर चार लोगों का चालान कर दिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना की सूचना पर सीओ रामप्रकाश और एसडीएम मुकेश कुमार ने गांव पहुंचकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों के निर्देश पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
दो पड़ोसी परिवारों में मास्क लगाने पर टिप्पणी करने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के अलग-अलग समुदाय होने की वजह से कुछ अफवाहें भी फैल गईं। सामान्य मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर चार का शांतिभंग में चालान किया है। सांप्रदायिक तनाव जैसी कोई बात नहीं है। - शैलेश पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
छह लोगों पर एनसीआर दर्ज कर पुलिस ने चार का किया चालान अलीगंज/राजपुरकलां। अक्सर सांप्रदायिक झगड़ों को लेकर चर्चा में रहने वाले अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव खैलम में सोमवार को मास्क को लेकर तंस कसने पर दो परिवार आमने सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव भी हुआ। इसमें तीन लोग घायल हो गए। इसबीच गांव में सांप्रदायिक झगड़े की अफवाह फैल गई। सूचना पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। छह लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के गांव खैलम देहजागीर निवासी महावीर, सूरजपाल श्रीवास्तव, चंद्रपाल और विजयपाल सोमवार दोपहर अपने घर के बाहर मास्क लगाकर खड़े थे। तभी पड़ोस में रहने वाले गुड्डू, अकरम, राशिद, वाहिद और बबलू वहां पहुंचे और मास्क लगाने को लेकर तंज कसने लगे। आरोप है कि इन लोगों ने प्रधानमंत्री पर भी अभद्र टिप्पणी भी की। इसेे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों की ओर से इकट्ठे हुए लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें महावीर और राजीव, जबकि दूसरे पक्ष से राशिद की मां अशर्फी घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर चार लोगों का चालान कर दिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना की सूचना पर सीओ रामप्रकाश और एसडीएम मुकेश कुमार ने गांव पहुंचकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों के निर्देश पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
दो पड़ोसी परिवारों में मास्क लगाने पर टिप्पणी करने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के अलग-अलग समुदाय होने की वजह से कुछ अफवाहें भी फैल गईं। सामान्य मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर चार का शांतिभंग में चालान किया है। सांप्रदायिक तनाव जैसी कोई बात नहीं है। - शैलेश पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन विज्ञापन