{"_id":"68cf10751501b1a3550aac7d","slug":"three-people-including-two-smugglers-from-badaun-arrested-opium-recovered-bareilly-news-c-4-vns1074-729997-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बदायूं के दो तस्करों समेत तीन गिरफ्तार, अफीम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बदायूं के दो तस्करों समेत तीन गिरफ्तार, अफीम बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भमोरा थाना पुलिस ने की कार्रवाई, मददगारों की तलाश में दबिश
बरेली। भमोरा थाना पुलिस ने तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 235 ग्राम अफीम बरामद की है। इनमें दो आरोपी बदायूं जिले के हैं। पुलिस उनके मददगारों की तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि शुक्रवार रात वह दरोगा हरीश चंद्र के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने यूपीटेक इंस्टीट्यूट के पास रम्पुरा मोड़ से तीन युवकों को संदेह के आधार पर पकड़ा। पुलिस ने जब तीनों की तलाशी ली तो उनसे 235 ग्राम अफीम बरामद हुई। तीनों ने अपने नाम जिला बदायूं के थाना दातागंज के गांव बराई निवासी केंद्रपाल व सुरेश और जिला बरेली थाना विशारतगंज के एबिया निवासी मोहम्मद हसन बताए। तीनों तस्करों के पास से एक बाइक भी बरामद की गई है।
तीनों के खिलाफ भमोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है। पुलिस इनके अन्य साथियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। इसी सिलसिले में क्यूना गौंटिया गांव में एक तस्कर के घर दबिश दी गई। तस्कर को सोनभद्र पुलिस भी तलाश कर रही है। वह अपने दो बेटों के साथ स्मैक तस्करी के धंधे में लिप्त है। ब्यूरो
विज्ञापन
-- --
आरोपी बोले- फतेहगंज पश्चिमी से खरीदी थी अफीम
फतेहगंज पश्चिमी से मादक पदार्थ शहर के साथ दूसरे जिलों और राज्यों में सप्लाई हो रहे हैं। भमोरा में पकड़े गए तीनों तस्करों ने इसकी तस्दीक की है। तीनों ने पुलिस को बताया कि वह फतेहगंज पश्चिमी से अफीम लाए थे। वह कम दाम पर वहां से अफीम खरीदकर लाते हैं और उसे बेचकर मोटा मुनाफा कमाते हैं। भमोरा पुलिस तीनों आरोपियों के अन्य साथियों को चिह्नित करने में लगी है।