फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three passengers injured after falling from Nauchandi Express at Bareilly Junction

Bareilly Junction Accident: नौचंदी एक्सप्रेस से गिरकर तीन यात्री घायल, महाकुंभ से लौटे युवक का पैर कटा

Fri, 21 Feb 2025 10:40 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Feb 2025 10:40 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर सात घंटे देरी से आई नौचंदी एक्सप्रेस में चढ़ने उतरने की आपाधापी में हादसा हो गया। तीन यात्री नीचे गिरकर घायल हो गए। एक का पैर कट गया। 

विज्ञापन
Three passengers injured after falling from Nauchandi Express at Bareilly Junction
घायल युवक को लेकर जाते जीआरपी सिपाही व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बृहस्पतिवार को फिर हादसा हो गया। सात घंटे की देरी से आई नौचंदी एक्सप्रेस में चढ़ने-उतरने की आपाधापी में प्लेटफॉर्म पर गिरकर तीन यात्री घायल हो गए। इसमें प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे एक यात्री का पैर कट गया। जीआरपी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

जंक्शन का प्लेटफॉर्म नंबर दो लो लेवल होने के कारण खतरनाक है। इस पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। इन दिनों प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ब्लॉक के कारण अप-डाउन की ज्यादातर ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ठहराव दिया जा रहा है। हालांकि, खतरे को देखते हुए यहां सुरक्षा प्रबंध भी किए गए हैं। इसके बाद भी बृहस्पतिवार सुबह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Three passengers injured after falling from Nauchandi Express at Bareilly Junction
घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

ट्रेन रुकने से पहले ही यात्री चढ़ने और उतरने लगे थे 
दरअसल, 14241 नौचंदी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को सात घंटे देरी से सुबह 8:21 बजे जंक्शन आई। ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ठहराव दिया गया। ट्रेन अभी पूरी तरह रुकी नहीं थी, कि चढ़ने-उतरने की आपाधापी के बीच तीन यात्री प्लेटफॉर्म पर गिर गए। इनमें प्रयागराज से लौट रहे बारादरी थाना क्षेत्र के संजयनगर तीन मूर्ति चौराहा निवासी पवन कुमार (18) ट्रेन के नीचे आ गए।

ये भी पढ़ें- UP News: देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने होटल में मारा छापा, कमरे खुलवाए तो शर्म से झुक गईं नजरें
 

विज्ञापन

हादसे में उनका एक पैर कट गया। जीआरपी ने उनको जिला अस्पताल भिजवाया। आंवला के भूड़ निवासी उमेश और भमोरा के राकेश कुमार को भी चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद इनको घर भेज दिया गया। इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

प्रस्तावित है प्लेटफॉर्म का उच्चीकरण 
प्लेटफॉर्म नंबर दो का उच्चीकरण प्रस्तावित है। तकनीकी टीम कई बार निरीक्षण भी कर चुकी है, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। प्लेटफॉर्म पर गिरने के बाद सुरक्षाकर्मी कई यात्रियों की जान बचा चुके हैं। 11 दिसंबर को 14205 अयोध्या एक्सप्रेस से गिरे दो यात्रियों को ट्रेन के नीचे जाने से जीआरपी कांस्टेबल ने बचाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed