{"_id":"67b7047f1de99dc0d201bc6f","slug":"police-raided-the-oyo-hotel-two-women-and-three-men-caught-in-rooms-2025-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने होटल में मारा छापा, कमरे खुलवाए तो शर्म से झुक गईं नजरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने होटल में मारा छापा, कमरे खुलवाए तो शर्म से झुक गईं नजरें
Thu, 20 Feb 2025 04:06 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 20 Feb 2025 04:06 PM IST
सार
बरेली के आंवला में हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि बिसौली रोड स्थित एक होटल में देह व्यापार हो रहा है। इस पर पुलिस ने छापा मारा। होटल के कमरों से दो महिलाएं और तीन युवक पकड़े गए।
विज्ञापन
होटल के बाहर खड़ी पुलिस व लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के आंवला में हिंदूवादी संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को बिसौली रोड के पास ओयो से जुड़े एक होटल में छापा मारा। होटल से पुलिस ने दो महिलाओं और तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इन पर अश्लील हरकतें व अनैतिक गतिविधियां करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। होटल पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है।
विज्ञापन
हिंदूवादी संगठनों के सुनील गुप्ता, अनुपम शंखधार, रामगोपाल, शिवम, हिमांशु आदि ने आरोप लगाया कि गांव कसूमरा के पास स्थित होटल में लव-जिहाद, देह व्यापार जैसी अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं, जिससे कभी भी माहौल बिगड़ सकता है। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने होटल में छापा मारा। पुलिस ने होटल के कमरे खुलवाए तो दंग रह गई। अलग-अलग कमरों में आपत्तिजनक हालत में महिला और युवक मिले। पुलिस ने होटल से दो महिलाओं और तीन युवकों को पकड़ा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: दो लड़की... चार लड़के, स्पा सेंटर से आ रही थी युवती की चीखने की आवाज; अंदर का नजारा देख पुलिस हैरान
विज्ञापन
पूछताछ में युवकों ने अपना नाम धीरज कुमार निवासी ग्राम चूल्हरा, मुजीम खां निवासी ग्राम भिडौरा थाना बिशारतगंज और गोविंद उर्फ हरिशंकर निवासी मोहल्ला ओमनगर निकट मैनपुरी बताया है। महिलाओं ने खुद को जिला फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद का निवासी बताया है। बताया जा रहा है कि होटल में घंटों के हिसाब से कमरे दिए जाते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बरेली में स्पा सेंटर में हुई थी कार्रवाई
बरेली के प्रेमनगर में सोमवार रात अवैध रूप से संचालित बुद्धा स्पा सेंटर में पुलिस ने छापा मारा था। स्पा सेंटर में युवतियों को नौकरी के नाम पर देह व्यापार के लिए मजबूर किया जाता था। विरोध करने वाली महिलाओं को संचालक एक अन्य महिला के साथ कमरे में बंद करा देता था। सोमवार की रात पुलिस ने सेंटर पर छापा मारकर तीन युवकों और दो युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था।
बरेली के प्रेमनगर में सोमवार रात अवैध रूप से संचालित बुद्धा स्पा सेंटर में पुलिस ने छापा मारा था। स्पा सेंटर में युवतियों को नौकरी के नाम पर देह व्यापार के लिए मजबूर किया जाता था। विरोध करने वाली महिलाओं को संचालक एक अन्य महिला के साथ कमरे में बंद करा देता था। सोमवार की रात पुलिस ने सेंटर पर छापा मारकर तीन युवकों और दो युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था।
स्पा सेंटर का मुख्य संचालक मोनू चौधरी है, जो भोली-भाली युवतियों को नौकरी का लालच देकर फंसाता है, फिर उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेल देता है। एक पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने मोनू चौधरी, रेखा समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।