{"_id":"685c5d1ac3c2cd3ec804a6c8","slug":"three-lakh-rupees-were-cheated-in-the-name-of-getting-loan-under-msme-bareilly-news-c-4-bly1015-669434-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एमएसएमई के तहत ऋण दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एमएसएमई के तहत ऋण दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक युवक से गुजरात की फाइनेंस कंपनी ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के तहत ऋण दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये ठग लिए गए। एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आशुतोष सिटी निवासी गुरदेव कुमार ने बताया कि उनका संपर्क वडोदरा (गुजरात) की इथिरियल पर्पल ओरिएंटेड प्राइवेट लिमिटेड फाइनेंस कंपनी से हुआ। कंपनी के डायरेक्टर नयना माहिदा, मनहार सिन्हा और राजेश अवे सिन्हा ने दावा किया कि वे एमएसएमई स्कीम के तहत ऋण दिलाने का काम करते हैं। इसके लिए फर्म रजिस्ट्रेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट और करंट अकाउंट की जरूरत होती है।
झांसे में आकर उन्होंने एक लाख रुपये खर्च कर सारे कागजात बनवाने के साथ अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया। इसके बाद फाइनेंस कंपनी की टीम ने उनके प्रोजेक्ट का सर्वे किया। बाद में कॉल कर उनको बताया गया कि ऋण स्वीकृत हो गया है।
विज्ञापन
इसके कुछ समय बाद नयना माहिदा ने कॉल करके कहा कि ऋण की रकम खाते में ट्रांसफर करने से पहले तीन लाख रुपये जमा करने होंगे। गुरदेव ने बताए गए खाते में तीन लाख रुपये भेज दिए। बावजूद तय समय पर ऋण के रुपये उनके खाते में नहीं आए। जब गुरदेव खुद वडोदरा स्थित कंपनी के ऑफिस पहुंचे, तो वहां ताला लटका मिला। संवाद
-- -
मक्का मदीना में नौकरी देने के नाम पर एक लाख की ठगी
बरेली। नौकरी के लिए मक्का मदीना भेजने के नाम पर जालसाज ने एक लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एजाजनगर गौटिया निवासी शहनवाज का कहना है कि दिल्ली के आजाद नगर ग्रीन पार्क निवासी नदीम अहमद मूल रूप से मुरादाबाद के थाना मझोला का रहने वाला है। उसने भरोसा दिया कि वह नौकरी के लिए लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। मक्का मदीना में श्रमिकों की जरूरत है, लेकिन इसके लिए एक लाख रुपये खर्चा आएगा। शहनवाज ने बताया कि अप्रैल और जुलाई 2024 में दो बार में उसने नदीम को एक लाख रुपये दे दिए। नदीम ने उसे दिल्ली बुलाया और मक्का मदीना जाने से पहले उसका मेडिकल कराया। इसके लिए भी 13 हजार रुपये लिए।
तीन-चार माह बाद भी जब उसे विदेश नहीं भेजा तो उनसे नदीम से संपर्क किया। वह टालमटोल करने लगा। रुपये वापस मांगे तो नदीम ने जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। संवाद