{"_id":"64d04c2c835c1a117c049ba7","slug":"three-kanwariyas-dies-in-road-accident-in-budaun-2023-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने तीन कांवड़ियों को कुचला, सड़क पर खून से लथपथ पड़े मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने तीन कांवड़ियों को कुचला, सड़क पर खून से लथपथ पड़े मिले शव
Mon, 07 Aug 2023 07:16 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 07 Aug 2023 07:16 AM IST
सार
बदायूं के बिनावर क्षेत्र में रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने तीन कांवड़ियों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई। मरने वालों में दो युवक आपस में जीजा-साले थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली से कांवड़ लेने बाइक से निकले तीन कांवड़ियों को बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में रविवार रात बरखेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गश्त पर निकली पुलिस को सड़क पर तीन युवक खून से लथपथ दिखाई दिए। पुलिस तीनों को जिला अस्पताल लाई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दो बरेली और एक दातागंज का रहने वाला था।
विज्ञापन
सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि मृतकों की पहचान गजेंद्र ( 30) पुत्र राजेंद्र पाल निवासी गांव ब्रहमपुर कुंदन, थाना फरीदपुर, बरेली, राम बहादुर (30) निवासी रुद्रपुर, बरेली और वीरपाल (28) निवासी दातागंज के रूप में हुई। गजेंद्र और रामबहादुर रिश्ते में जीजा-साले हैं। पुलिस ने जैसे ही हादसे की जानकारी परिजनों को दी तो उनमें कोहराम मच गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Viral Video: भंडारे में पुड़ी-सब्जी की जगह युवक को खाने पड़े चप्पल, भीड़ ने खंभे से बांधकर पीटा
विज्ञापन
गजेंद्र का भाई मुनेंद्र फोन पर रोने लगा। किसी प्रकार पुलिस ने उसे समझाया और बदायूं पोस्टमार्टम गृह पर आने को कहा। मुनेंद्र ने पुलिस को बताया कि गजेंद्र अपने साले रामबहादुर और दातागंज के वीरपाल के साथ कछला कांवड़ लेने के लिए निकला था। मुनेंद्र ने बताया कि गजेंद्र शादीशुदा हैं, उसके दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है जबकि रामबहादुर अभी अविवाहित है।