फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man who went to eat bhandara in Bareilly thrashed by a mob on suspicion of theft

Viral Video: भंडारे में पुड़ी-सब्जी की जगह युवक को खाने पड़े चप्पल, भीड़ ने खंभे से बांधकर पीटा

Sun, 06 Aug 2023 08:06 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज़ एजेंसी, पूरनपुर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, पूरनपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 06 Aug 2023 08:06 PM IST
सार

युवक ने शुरू में पिटाई का विरोध कर बताया कि वह चोर नहीं है। यहां वो काम से आया था। इसके बाद भंडारा खाने आ गया।

विज्ञापन
man who went to eat bhandara in Bareilly thrashed by a mob on suspicion of theft
भीड़ ने युवक को खंभे से बांधकर पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भंडारा खाने आए युवक पर कुछ लोगों ने साइकिल चोरी का आरोप लगाते हुए चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। बाद में उसे खंभे से बांधकर जमकर पीटा। कुछ लोगों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

असम हाईवे पर पिछले कई दिनों से भंडारा चल रहा है। भंडारा में लोगों की खासी भीड़ पहुंचती है। रविवार को भी भंडारे में भोज करने तमाम लोग पहुंचे। इस दौरान घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक को कुछ लोगों ने पकड़कर साइकिल चोरी का आरोप लगाते हुए उसकी चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने शुरू में पिटाई का विरोध कर बताया कि वह चोर नहीं है। यहां वो काम से आया था। इसके बाद भंडारा खाने आ गया। भीड़ में शामिल लोगों ने उसकी एक न सुनी। उसे खंभे से बांधकर जमकर चप्पलों से पीटा गया। 

विज्ञापन

भीड़ में मौजूद कई लोग तमाशबीन बने रहे। कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पिटाई कर रहे दो युवकों को हिरासत में लिया है। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed