{"_id":"66f9cc9fa4fdcb4d1c0bcfe4","slug":"three-hour-shutdown-power-failure-in-many-areas-for-seven-hours-bareilly-news-c-4-lko1018-492136-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन घंटे का शटडाउन, सात घंटे तक गुल रही कई इलाकों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन घंटे का शटडाउन, सात घंटे तक गुल रही कई इलाकों की बिजली
Mon, 30 Sep 2024 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बिजली लाइनों की मरम्मत के नाम पर तीन घंटे शटडाउन की सूचना देकर सात घंटे बिजली कटौती की गई। इससे किला और सुभाषनगर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों के उपभोक्ता परेशान रहे। जगतपुर, शाहदाना, रामपुर गार्डन, डीडीपुरम, कुतुबखाना, मिशन कंपाउंड उपकेंद्रों से भी आपूर्ति प्रभावित हुई।
रविवार को 132 केवी उपकेंद्र बरेली टाउन की 33 केवी लाइन की मरम्मत के लिए सुबह 6:30 से 9:30 बजे तक शटडाउन लिया गया था। इससे सिविल लाइंस प्रथम, द्वितीय, तृतीय उपकेंद्रों के अलावा एमईएस, जगतपुर, रेलवे स्टेशन, डीडीपुरम, सदर कैंट, मिशन कंपाउंड, रामपुर गार्डन, शाहदाना, कुतुबखाना, जिला न्यायालय और दूरदर्शन फीडरों की आपूर्ति बाधित रही। सबसे ज्यादा सात घंटे तक कटौती का सामना सुभाषनगर और किला उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को करना पड़ा।
सुभाषनगर के बदायूं रोड, वाजपेई की डेयरी, सर्वोदय नगर, बीडीए कॉलोनी, करगैना, गंगानगर, जागृतिनगर, पटेल विहार, राजीव कॉलोनी, बदायूं रोड, शांति बिहार, रामकृष्ण कॉलोनी में शाम को भी आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। सुभाषनगर निवासी अधिवक्ता राम भारती ने बताया कि दिन में बमुश्किल दो घंटे बिजली आपूर्ति हुई। किला उपकेंद्र के बड़ी बमनपुरी, हर्टमैन, शास्त्रीनगर, नर्सरी रोड, कुदेशिया, बिहारीपुर, मलूकपुर, जखीरा, कन्हैया टोला, सौदागरान, रेती मोहल्लों में भी पूरा दिन समस्या बनी रही।
विज्ञापन
हरुनगला उपकेंद्र के अलग-अलग इलाकों में स्मार्ट मीटर वाले 1500 से ज्यादा उपभोक्ताओं की रविवार को बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने बिल जमा कर दिया था। इसके बाद भी आपूर्ति काट दी गई। एसडीई रवेंद्र कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने समय से बिल जमा नहीं किए हैं, उनकी आपूर्ति बाधित हुई है। जिनके बिल जमा हैं, उनकी आपूर्ति चालू कराई जा रही है।