फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Panchayat arranged the marriage of the victim girl with the accused in bareilly

Bareilly: घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, तीन दिन बाद पंचायत ने आरोपी से ही करा दिया निकाह

Mon, 06 Nov 2023 09:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 06 Nov 2023 09:16 AM IST
सार

बरेली में पंचायत ने दुष्कर्म के आरोपी से पीड़ित युवती का निकाह करा दिया। युवक-युवती एक ही समुदाय के हैं। आरोप है कि युवक ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म किया था। 

विज्ञापन
Panchayat arranged the marriage of the victim girl with the accused in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के थाना शाही के एक गांव में युवती के परिवार वालों ने पहले गांव के एक युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी। फिर तीन दिन चली पंचायत के बाद दोनों का निकाह करा दिया गया। चर्चा है कि युवक-युवती का पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन


थाना शाही के एक गांव में बुधवार रात एक युवती परिजनों के साथ घर में सो रही थी। युवती के पिता का आरोप है कि रात में गांव का ही युवक किसी तरह घर में घुस आया। उसने तमंचा दिखाकर युवती से दुष्कर्म किया। शोर होने पर परिवार के लोग जाग गए। पड़ोसी भी जुट गए। सभी ने युवक की पिटाई कर दी। दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं। ऐसे में कुछ लोगों ने बीच-बचाव करा दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में सेना के जवान की शर्मनाक करतूत, सीट पर सो रही किशोरी से की छेड़खानी
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन युवती के पिता ने थाने में तहरीर दे दी। इधर, दोनों पक्षों के लोग पंचायत भी करने लगे। युवक और युवती का पहले से आपस में प्रेम प्रसंग था। ऐसे में पंचायत ने दोनों का निकाह कराने का निर्णय लिया। दोनों पक्ष इस पर राजी हो गए। इसके बाद दोनों का निकाह कराकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed