{"_id":"6547bb5f213e50b2970c50b9","slug":"army-jawan-molests-teenage-girl-in-lucknow-chandigarh-express-bareilly-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में सेना के जवान की शर्मनाक करतूत, सीट पर सो रही किशोरी से की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में सेना के जवान की शर्मनाक करतूत, सीट पर सो रही किशोरी से की छेड़खानी
Sun, 05 Nov 2023 09:27 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 05 Nov 2023 09:27 PM IST
सार
लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में किशोरी के साथ सेना के एक जवान ने छेड़खानी की है। किशोरी के परिजनों ने आरोपी जावन को पकड़कर ट्रेन स्क्वॉयड के सुपुर्द कर दिया। इस ट्रेन में बरेली-मुरादाबाद के बीच जीआरपी बरेली का स्क्वॉयड चलता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में सेना के जवान ने शराब के नशे में किशोरी के साथ छेड़खानी कर दी। किशोरी के परिवार वालों ने आरोपी को पकड़कर ट्रेन स्क्वॉयड के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी बरेली ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का मेडिकल कराया है। बताया जा रहा है कि 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-6 में मोहाली (पंजाब) की एक कॉलोनी में रहने वाले परिवार के चार लोग यात्रा कर रहे थे। एक सीट पर 17 वर्षीय किशोरी सो रही थी। ट्रेन के बरेली आने का समय रात दो बजे है।
विज्ञापन
किशोरी के पिता ने बताया कि ट्रेन रामपुर के पास पहुंची तो सीट नंबर 14 पर यात्रा कर रहे युवक ने बेटी से छेड़खानी कर दी। बेटी ने बताया तो उन्होंने उसकी सीट बदलवा दी। ट्रेन रामपुर से आगे निकली तो उसने फिर छेड़खानी की। वह शराब के नशे में था। किशोरी के परिवार वालों ने आरोपी को ट्रेन में मौजूद जीआरपी स्क्वॉयड के सुपुर्द कर दिया। इस ट्रेन में बरेली-मुरादाबाद के बीच जीआरपी बरेली का स्क्वॉयड चलता है। घटनास्थल रामपुर और मुरादाबाद के बीच का है।
विज्ञापन
जीआरपी बरेली ने आरोपी जंग बहादुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सेना का जवान है। उसकी तैनाती चंडीगढ़ में है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के लिए मामला ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन