फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three crore scholarship to eight hundred students in SRMS

एसआरएमएस में आठ सौ विद्यार्थियों को तीन करोड़ की छात्रवृत्ति

Sun, 03 Oct 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Three crore scholarship to eight hundred students in SRMS
एसआरएमएस में छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति बांटते देवमूर्ति और आदित्य मूर्ति।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राममूर्ति की 33वीं पुण्यतिथि पर हुआ श्रद्धांजलि समारोह

विज्ञापन
बरेली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राममूर्ति की 33वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को एसआरएमएस में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब आठ सौ मेधावियों को तीन करोड़ की छात्रवृत्ति दी गई।
चेयरमैन देवमूर्ति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राममूर्ति के चित्रों पर माल्यार्पण के बाद कहा कि राममूर्ति जी और गांधी जी से प्रेरणा लेकर सन् 1990 में उन्होंने एसआरएमएस ट्रस्ट की स्थापना की थी। छात्रवृत्ति की शुरूआत 1990 में 11 विद्यार्थियों को 21 हजार रुपये देने के साथ हुई थी, जो आज 800 से ज्यादा विद्यार्थियों को तीन करोड़ रुपये प्रदान करने तक पहुंच गई है। कोरोना महामारी में सरकार ने अस्पताल को कोविड लेवल-3 अस्पताल का दर्जा दिया। करीब 25 लाख रुपये का भोजन वितरण हुआ। सस्ती दरों में पीपीई किट संस्थान में ही बनाई गईं। राममूर्तिपुरम में री-साइकिलिंग प्लांट भी स्थापित किया गया।
विज्ञापन

इस साल एसआरएमएस ट्रस्ट ने एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी बरेली, एसआरएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बरेली, एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी रिसर्च बरेली, एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी उन्नाव, एसआरएमएस इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल लखनऊ के आठ सौ से ज्यादा विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयंत कृष्णा और शाकिर खां को श्री राममूर्ति प्रतिभा अलंकरण

जाने माने कुशल नीतिकार जयंत कृष्णा और इटावा घराने के सितार वादक उस्ताद शाकिर खां को श्री राममूर्ति प्रतिभा अलंकरण सम्मान से नवाजा गया। कहानी प्रतियोगिता में देहरादून के त्रिज किशोर, बरेली के सार्थक सारस्वत, देहरादून के निशांत कुमार, कानपुर की शालिनी तिवारी सम्मानित हुईं। वाद-विवाद में वैजयंती पुरस्कार राधा माधव पब्लिक स्कूल को दिया। स्मृति चिह्न चल वैजयंती बरेली कॉलेज को दी गई। इस दौरान मेयर डॉ. उमेश गौतम, ट्रस्टी आशा मूर्ति, ऋचा मूर्ति, ट्रस्ट सचिव आदित्य मूर्ति, बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन भटनागर, एसआरएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डॉ. एसबी गुप्ता, ट्रस्ट एडवाइजर सुभाष मेहरा, डीन एकेडमिक्स प्रो. प्रभाकर गुप्ता, निदेशक टीडीपी सेल डॉ. अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed