{"_id":"606b692b8ebc3ec89440e125","slug":"three-cheater-cought-in-llb-exam-bareilly-news-bly442982910","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी की परीक्षा में पकड़े तीन नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलबी की परीक्षा में पकड़े तीन नकलची
विज्ञापन
परीक्षा कक्ष का निरीक्षण करते टीम के सदस्य ।
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की 31 केंद्रों पर चल रही परीक्षाओं में सोमवार को धामपुर के एक कॉलेज में सामूहिक नकल करते हुए तीन नकलची दबोचे गए। तत्काल उन्हें यूएफएम में बुक किया गया। कक्ष निरीक्षक की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उसे तत्काल ड्यूटी से हटा दिया गया। जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो सामूहिक नकल की पुष्टि हुई।
विश्वविद्यालय के फ्लाइंग स्क्वाड में शामिल डॉ. ओपी उपाध्याय, डॉ. पवन सिंह, डॉ. रुचि द्विवेदी और डॉ. प्रमोद कुमार ने सोमवार को सूरजननगर, धामपुर के गांधी स्मारक महाविद्यालय में परीक्षा व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन छात्रों को नकल करते हुए पकड़ कर यूएफएम में बुक कर दिया गया। इसके अतरिक्त उड़ाका दल के आने की सूचना पर ज्यादातर छात्रों ने खिड़की से नकल सामग्री बाहर फेंक दी। इसे बाद में इकट्ठा कर लिया गया। तकरीबन सौ पन्ने की पर्चियां मिलने से खलबली मच गई। सभी पर्चियों को तत्काल सील किया गया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, इसमें छात्रों के दौड़कर नकल सामग्री खिड़की से बाहर फेंकने की पुष्टि हुई। सामूहिक नकल होने की पुष्टि पर कॉलेज प्रशासन को सख्त चेतावनी दी गई है।
इसके अतरिक्त धामपुर के अन्य दोनों महाविद्यालयों आरएसएम धामपुर और एसबीडी कॉलेज धामपुर में कोई खामी नहीं मिली। टीम ने बताया कि यहां कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परीक्षा हो रही थी, जबकि धामपुर के गांधी स्मारक महाविद्यालय में कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं हो रहा था। इस पर भी चेतावनी दी गई।