{"_id":"669c51fb82e87445300d1ff7","slug":"three-cattle-smugglers-arrested-in-encounter-one-shot-in-leg-bareilly-news-c-4-lko1018-443583-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
बहेड़ी। पुलिस ने शुक्रवार आधी रात को सिंगौती पुल के पास मुठभेड़ में तीन पशु तस्करों को पकड़ लिया। इनमें से एक के पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दोनों को जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए तस्करों के कब्जे से चोरी की एक बाइक, एक तमंचा, कारतूस, एक नाल में फंसा हुआ कारतूस बरामद हुआ है।
शुक्रवार की रात 12 बजे पुलिस सिंघौती रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान परेवा गांव के रास्ते की ओर से एक बाइक पर तीन लोग सिंगौती पुल की ओर आते दिखे। पुलिस को देखकर उन्होंने बाइक परेवा की ओर से सिंगौती की तरफ जाने वाले कच्चे कंक्रीट के रास्ते पर मोड़ दी। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की तो युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की तरफ से चलाई गई गोली एक आरोपी के पैर में लग गई। पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों में शाकिर निवासी गांव सिली जागीर के पैर में गोली लगी। उसके साथी खलील व ताहिर निवासी गांव सिली जागीर को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों पशु तस्कर हैं। बीते दिनों इन लोगों ने एक संरक्षित पशु की हत्या की थी। इस मामले में तीनों की तलाश की जा रही थी। आरोपियों के पास से मिली बाइक चोरी की है। पकड़े गए आरोपियों पर छह से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
सिली जागीर गांव में बीते दिनों संरक्षित पशु की हत्या कर मांस की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई की गई थी। इसमें तीन आरोपी फरार हो गए थे। फरार आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। - अरुण कुमार सिंह, सीओ बहेड़ी