फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three arrested with stolen bikes

Bareilly News: चोरी की बाइकों के साथ तीन गिरफ्तार

Sun, 14 Sep 2025 06:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 06:07 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with stolen bikes
बहेड़ी। चोरी की बाइको के साथ गिरफ्तार तीनों बाइक चोर
बहेड़ी। पुलिस ने चोरी की बाइकों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशकर जेल भेजा है। इसमें एक बुलेट बाइक का मिस्त्री और बाइकों की बिक्री करने वाला शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात को सकरस गांव की ओर से एक बुलेट बाइक आती हुई दिखी, जिसमें दो लोग सवार थे। पुलिस ने केसर रेलवे क्रॉसिंग तिराहे पर बाइक को रोक कर कागजात चेक किया तो उनके पास कोई कागजात बरामद नहीं हुए। पुलिस ने चालान एप के जरिए की तो बाइक इज्जत नगर के किसी व्यक्ति की निकली। पूछताछ में बाइक चालक वासिफ निवासी मंडनपुर ने बताया कि उन्होंने बाइक मिस्त्री पप्पू उर्फ मोहम्मद आरिफ से खरीदी है। पुलिस ने फोन करके पप्पू को उसकी दुकान पर बुलवाया तो उसकी दुकान से चोरी की पांच बाइकें बरामद की गईं। पुलिस ने बासिफ, मोहम्मद सगीर निवासी मंडनपुर जनूबी व पप्पू उर्फ मोहम्मद आरिफ निवासी मोहल्ला शेखूपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सिविल कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों पर कई मुकदमे हैं दर्ज
इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि बासिफ के खिलाफ बहेड़ी थाने में आठ मुकदमे दर्ज हैं। मोहम्मद सगीर के खिलाफ छह मुकदमे हैं और पप्पू के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed