फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Threat to lay dead bodies on celebrating Holi, report filed against six

Bareilly News: शराबियों के झगड़े को दिया सांप्रदायिक रंग, छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 23 Feb 2025 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 23 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Threat to lay dead bodies on celebrating Holi, report filed against six
बरेली के बारादरी थाने के हजियापुर में होली पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की छह के खिलाफ योजना बना रहे लोगों पर रिपोर्ट दर्ज दूसरे समुदाय के युवकों ने हमला कर दिया। पुलिस की जांच में पता चला कि शराबियों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसे सांप्रदायकि रंग देने की कोशिश की गई। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दो को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बारादरी थाने का मोहल्ला हजियापुर, जोगी नवादा, चकमहमूद मिश्रित आबादी के कारण संवेदनशील श्रेणी में आता है। सावन में जोगी नवादा में कई बार बवाल हुआ था। कांवड़ियों पर पथराव के दौरान फायरिंग तक हो गई थी।
विज्ञापन


हजियापुर निवासी लक्ष्मण, मुन्ना, शनि और आकाश ने बताया कि शुक्रवार शाम के समय वे लोग होली पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की योजना बना रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के अयान, सलमान, अमन, रेहान, भूरा, आलम समेत कई अन्य लोगों ने हमला कर दिया। सभी को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में लक्ष्मण, मुन्ना और आकाश को चोटें आईं। लक्ष्मण पक्ष के लोगों का कहना है कि दूसरे पक्ष के लोग होली से पहले माहौल बिगाड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed