फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Threat of pouring acid if compromise is not reached, report on friends also

Bareilly News: समझौता नहीं करने पर तेजाब डालने की धमकी, दोस्तों पर भी रिपोर्ट

Tue, 24 Oct 2023 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Threat of pouring acid if compromise is not reached, report on friends also
बरेली। पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में समझौता नहीं करने पर आरोपियों ने पीड़िता को तेजाब डालने की धमकी दी। उसके परिजनों को भी रास्ते में घेरकर धमकाया गया। इज्जतनगर थाने में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र निवासी सागर प्रजापति पड़ोस की नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। छात्रा के परिजनों ने सागर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद सागर प्रजापति, शानू प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, रिषभ प्रजापति और नारायण प्रजापति दो दर्जन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से छात्रा के परिजनों को फोन कर अश्लील टिप्पणी करते थे। ये लोग मुकदमा वापस नहीं लेने पर तेजाब डालकर छात्रा को जलाने की धमकी दे रहे हैं। स्कूल जाते समय छात्रा को रास्ते में घेरकर अभद्रता करते हैं। इस कारण छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। इज्जतनगर पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आईजी और एसएसपी से मामले की शिकायत की गई तो रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed