फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Crime News Third Woman Murdered In Bareilly, Body Thrown After Rape

UP: शाही में अब तीसरी महिला की हत्या, दरिंदगी के बाद फेंका शव... कत्ल का वही तरीका और पैरों तले मिटते रहे सबूत

Sun, 23 Jul 2023 10:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Jul 2023 10:40 AM IST
सार

बरेली में अब तीसरी महिला की हत्या का मामला सामने आया है। दरिंदगी के बाद गला दबाकर हत्या की और फिर शव फेंक दिया। हत्या का वही तरीका है। महिला का शव खेत में पड़ा था। साड़ी से गला कसा था। उसके जेवर भी गायब मिले हैं। 

विज्ञापन
Bareilly Crime News Third Woman Murdered In Bareilly, Body Thrown After Rape
35 दिन में तीसरी महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शाही थाना इलाके में 35 दिन के भीतर शनिवार को तीसरी महिला की हत्या कर दी गई। यहां के एक गांव की 37 वर्षीय महिला को दरिंदगी के बाद मौत के घाट उतारा गया। उसका शव झाड़ियों में पड़ा मिला। गले में उसी की साड़ी से फंदा लगा था। 
विज्ञापन


शरीर पर जगह जगह खरोंच के निशान थे। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। गहने भी गायब थे। पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा। नामजद रिपोर्ट के लिए तहरीर दी गई है। बीती 17 जून को कुल्छा गांव की धानवती और 30 जून को आनंदपुर की प्रेमवती की हत्या करके शव इसी तरह खेत में फेंके गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हैवानियत के बाद कत्ल: हत्यारे छोड़ गए दरिंदगी के निशान, जिसने भी शव देखा समझ गया पूरी कहानी, सीरियल किलर...
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला अपने पति के साथ सुबह आठ बजे खेत में मिर्च तोड़ने गई थी। पति वहीं से शाही की साप्ताहिक बाजार चला गया। मिर्च तोड़ने के बाद महिला जानवरों के लिए घास काटने लगी। 11 बजे बेटा खेत पहुंचा। उसने घर ले जाने के लिए घास की गठरी मां के सिर पर रखवा दी। 

बेटे ने बताया कि वह वहीं खेत पर रुककर मिर्च तोड़ने लगा। मां घर के लिए चल पड़ी थीं। दोपहर दो बजे घर से बहन का फोन आया कि मां अभी तक नहीं आई हैं। तब चिंता हुई। पिता और परिवार के लोगों को सूचना दी। इसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई। शाम चार बजे गांव से 50 मीटर दूर झाड़ियों में उनका शव पड़ा मिला।
 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला के चचेरे देवर ने शव को सबसे पहले देखा। वह चीखकर पीछे हटा और लोगों को बुलाने लगा। थोड़ी ही देर में मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। आधे घंटे बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

ये भी पढ़ें- UP News: होटल के कमरे में इस हाल में मिले युवक और युवती, कारनामे जानकर पुलिस भी रह गई हैरान
 

पैरों तले मिटते रहे साक्ष्य, खोजी कुत्ता भी भटका
घटना के बाद पुलिस ने भीड़ को रोकने के इंतजाम नहीं किए। तीन घंटे बाद फोरेंसिक टीम मौके पहुंची। तब तक लोगों की आवाजाही से मौके पर उपलब्ध साक्ष्य पैरों तले मिटते रहे। टीम भीड़ की वजह से बहुत बारीक साक्ष्य जुटा भी नहीं सकी। खोजी कुत्ता भी इधर उधर घूमकर भटक गया।

 

महिला की गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई है। परिवार ने किसी शख्स को आरोपी बताकर तहरीर दी है। उसके मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मामले के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed