{"_id":"6636ab9a8c4ff49b92017a14","slug":"third-phase-elections-will-throw-bjp-seven-miles-away-akhilesh-yadav-bareilly-news-c-4-bly1004-394844-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण का चुनाव भाजपा को फेंकेगा सात समंदर दूर : अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण का चुनाव भाजपा को फेंकेगा सात समंदर दूर : अखिलेश यादव
विज्ञापन
बदायूं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनावी सभा में कहा कि पहले और दूसरे चरण में लोगों ने भाजपा को नापसंद किया है। तीसरे चरण में लोग सफाया करने जा रहे हैं, क्योंकि इन्होंने हर वर्ग के साथ नकली बातें की हैं। दस साल का हिसाब-किताब देखेंगे तो हर बात झूठी निकलेगी। तीसरे चरण का चुनाव भाजपा को सात समंदर दूर फेंक देगा।
शनिवार की दोपहर नाधा में आयोजित सभा में अखिलेश यादव ने कहा कि यही लोग हैं जो कह रहे थे कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। नौजवानों को रोजगार देंगे मगर न आय दोगुनी हुई और न ही रोजगार मिल सका। किसान, अपना हिसाब-किताब लगाता है तो लागत को देखकर चिंता करता है। इस महंगाई में सरकार, पैदावार का मूल्य नहीं दे पा रही है। जो लोग कहते थे कि आय दोगुनी कर देंगे, वही लोग तीन काले कानून लाए थे। उनकी साजिश थी किसानों की जमीन पर कब्जा कर लें और पैदावार भी छीन लें मगर किसान दिल्ली में डट गए और सरकार को कानून वापस लेने पड़े, लेकिन अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। यह वही लोग हैं जो एमएसपी की गारंटी नहीं दे रहे हैं। हम सरकार बनने के बाद एमएसपी का कानूनी हक दिलाएंगे। इन्होंने कहा था कि किसानों का कर्ज माफ होगा लेकिन उद्योगपतियों का कर्ज तो माफ कर दिया लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो सबका कर्ज माफ होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
केवल अहीर रेजिमेंट, गुजरात के लिए भी रेजिमेंट बनाएंगे
अखिलेश यादव ने कहा कि जो बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के संविधान को खत्म करना चाहते हैंं, उन्हें जनता सत्ता से बाहर करेगी। जिन्होंने कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाई है, उन्हें अब हार्ट की चिंता करनी पड़ेगी। अगर सरकार ने वैक्सीन लगवाई थी, तो वही सरकार निशुल्क ईसीजी कराए और जरूरत पर इलाज भी। जो लोग भारत माता की जय के नारे लगाते हैं, दुर्भाग्य देखो, उन्हीं लोगों ने अग्निवीर योजना लाकर फौज की नौकरी को आधा-अधूरा बना दिया। जितनी परीक्षाएं हुईं, इस सरकार में सब पेपर लीक हो गए। उन्होंने कहा कि कभी-कभी नौजवान अहीर रेजिमेंट की मांग करते हैं। बोले- मैं बताना चाहता हूं कि अकेले अहीर रेजिमेंट नहीं बनेगी बल्कि गुजरात के लिए भी रेजिमेंट बनेगी। अगर आप लोग फौज की सेवा करना चाहते हैं तो दूसरे राज्यों के लोग भी फौज की सेवा करना चाहते हैं, इसलिए अन्य राज्यों की भी रेजिमेंट बनाएंगे।