{"_id":"655179cd0450d219e00f67b4","slug":"thieves-stole-jewelery-and-cash-worth-lakhs-of-rupees-in-bareilly-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: चोरों ने बाहर से कुंडी लगाकर परिवार को किया कमरे में बंद, बंदूक समेत 10 लाख के जेवर-नकदी की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: चोरों ने बाहर से कुंडी लगाकर परिवार को किया कमरे में बंद, बंदूक समेत 10 लाख के जेवर-नकदी की चोरी
Mon, 13 Nov 2023 06:50 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 Nov 2023 06:50 AM IST
सार
धीरपुर गांव में चोरों ने शनिवार रात एक मकान को निशाना बनाया। चोरों ने कमरे में सो रहे परिवार को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। उसके बाद चोरों ने पूरे घर को खंगाला। घर में रखी बंदूक, जेवर और नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
अलमारी तोड़कर चोरी किए जेवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव धीरपुर मजरा बेहरा में चोरों ने एक घर से लाखों रुपये की चोरी कर ली। शनिवार रात घर में घुसे चोरों ने परिवार को कमरों में बंद कर दिया। इसके नकदी और डबल बैरल बंदूक समेत करीब 10 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। तड़के चार बजे परिवारवालों की नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
गांव धीरपुर मजरा बेहरा निवासी सोनू परिवार सहित शनिवार रात नौ बजे खाना खाकर एक कमरे में सो गया। रात में किसी समय चोर घर में घुस गए और जिस कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे, उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। घर में रखे करीब 10 लाख रुपये के आभूषण, डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक, 20 हजार रुपये नगद व एक मोबाइल फोन चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Diwali 2023: मां महालक्ष्मी का हुआ आगमन... हर घर जगमगाए खुशियों के दीप, छाया उल्लास
विज्ञापन
पीड़ित परिवार रात करीब चार बजे उठा तो गेट खोलने का प्रयास किया। गेट बाहर से बंद था। इस पर सोनू लकड़ी का विंडो खोलकर बाहर निकला और उसने दरवाजा खोलकर परिवार के लोगों को बाहर निकाला। घर में रखी बंदूक समेत सारे सामान को गायब देखा तो परिवारवालों के होश उड़ गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ फरीदपुर थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।