फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thieves digging under a brick wall and stealing copper scrap in Bareilly

Bareilly News: चोरों ने दीवार के नीचे बनाई सुरंग, गोदाम से पार कर दिया 28 लाख रुपये का माल

Wed, 29 Apr 2026 05:31 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 29 Apr 2026 05:31 PM IST
सार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुरा में एक स्क्रैप गोदाम से दो टन कॉपर स्क्रैप चोरी हो गया। चोरों ने दीवार के नीचे सुरंग बनाकर वारदात को अंजाम दिया। गोदाम मालिक ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
 

विज्ञापन
Thieves digging under a brick wall and stealing copper scrap in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुरा में चोरों ने एक स्क्रैप गोदाम की दीवार के नीचे सुरंग बनाकर गोदाम से दो टन कॉपर स्क्रैप चोरी कर दिया। कॉपर स्क्रैप की अनुमानित कीमत 28 लाख रुपये बताई जा रही है। गोदाम मालिक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महेशपुरा में है गोदाम 
कोतवाली थाना क्षेत्र की भटनागर कॉलोनी निवासी शिवानी जैन ने पुलिस को बताया कि उनकी पंजीकृत फर्म स्क्रैप को नीलामी में खरीदने काम करती है। फर्म का गोदाम सीबीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुरा में है। मंगलवार को जब उनके पति पंकज जैन गोदाम पहुंचे तो देखा कि दीवार के नीचे एक सुरंग बनी हुई है। 
विज्ञापन


अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
गोदाम से करीब 28 लाख रुपये का दो टन कॉपर स्क्रैप भी गायब था। उनका कहना है कि अज्ञात चोरों ने गोदाम के नीचे सुरंग बनाकर कॉपर स्क्रैप चोरी कर दिया। इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed