UP: आंध्र प्रदेश के चोर ने पीलीभीत से चुराई बाइक, बरेली में बेचने आया, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बरेली में पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आंध्र प्रदेश के युवक को गिरफ्तार किया है। वह यह बाइक पीलीभीत से चुराकर लाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के युवक ने पीलीभीत रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी कर ली और उसे बेचने बरेली आया। बरेली में बारादरी थाना पुलिस ने उसे चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय के मुताबिक 18 जुलाई की रात थाना पुलिस गश्त कर रही थी। तभी एक व्यक्ति बाइक से आते हुए दिखाई दिया। संदेह होने पर रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। युवक के पास से एक चाकू मिला।
पूछताछ में उसने अपना नाम महतेशिन उर्फ मथा विराट निवासी ग्राम विजी पल्ली थाना अमरापुरम जिला सत्यसाई आंध्र प्रदेश बताया। महतेशिन ने बताया कि आंध्रप्रदेश में भी वह चोरी करता था। पुलिस के डर से इधर भाग आया है। बरामद बाइक महतेशिन ने पीलीभीत रेलवे स्टेशन से चोरी की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि महतेशिन के खिलाफ आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है।
रिठौरा में मोबाइल फोन चुराते पकड़ा किशोर
रिठौरा में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में लंबे समय से मोबाइल फोन चोरी की घटनाएं आम बात हो गई है। शनिवार को एक व्यक्ति बाजार से सब्जी खरीदने गया था। एक किशोर ने थैले का सहारा लेकर उसका मोबाइल फोन जेब से निकाल लिया। उसे ऐसा करता देख लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी। हालांकि बिना पुलिस कार्रवाई के ही उसे छोड़ दिया गया।