{"_id":"5759c21f4f1c1bca389c6126","slug":"these-sewer-dirt-ill-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये सीवर की गंदगी तो बीमार कर देगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये सीवर की गंदगी तो बीमार कर देगी
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
वाडऱ्र्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड तीन में डैमेज हो चुकी 40 साल पुरानी सीवर लाइन ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। लोग संक्रमित बीमारियां फैलने को लेकर आशंकित हैं। यहां भी नेता चुनाव के दौरान समर्थकों की भारी भरकम फौज लेकर आए और बडे़-बड़े वादे कर चले गए। अब लौटकर कोई नहीं आता।
शाहजहांपुर रोड पर ईसाईयों की पुलिया से वार्ड के अंदर जाने का रास्ता है। कैंट विधानसभा क्षेत्र में आने वाले इस वार्ड की सीवर लाइन का हाल बेहला है। कटरा चांद खां में कुछ स्थानों पर नई सीवर लाइन डालने का काम दो महीने से चल रहा है। इस कारण सीवर के चार पंपों में से तीन बंद हैं। केवल एक छोटा पंप चल रहा है उसमें भी सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। आजाद नगर, राजनगर और राजीव नगर इस वार्ड की मलिन बस्तियां हैं। इनमें ज्यादातर गरीब परिवार रहते हैं। इन परिवारों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा भी नहीं मिल रहा है। गलियां पक्की होने के बाद भी 20 फीसदी गलियों की सड़कों में गड्ढे हो चुके हैं। विधायक निधि से कवि नगर और तोताराम वाली गली में सड़क बनी थी जो धीरे-धीरे गड्ढों में तब्दील होने लगी है। सांसद निधि से बनी सड़क का भी यही हाल है। वार्ड में 20 हैंडपंप है जिनमें पांच खराब हैं। पाइप लाइन चोक होने से कालोनियों में अक्सर सीवर का गंदा पानी सप्लाई होने लगता है।
पार्षद की बात
वार्ड में हमने ज्यादातर गलियां पक्की करा दीं। सफाई भी नियमित हो रही है। नया सार्वजनिक शौचालय भी बनवा रहे हैं। सीवर लाइन पुरानी होने की वजह से समस्या रहती है। घरों में गंदा पानी आता है। ये समस्याएं नहीं दूर हो रहीं।
विज्ञापन
-छंगामल मौर्य, पार्षद नवादा शेखान
लोगों के बोल
फोटो-
महेंद्र शर्मा के मकान से राजकुमार मौर्या के घर से होते हुए आजाद नगर तक की गली अभी तक नहीं बन पाई। ये गली बरसों से कच्ची है। बरसात में जलभराव रहता है। घरों में अक्सर नाली और सीवर का गंदा पानी सप्लाई होता है।
-आशीष कुमार एडवोकेट
फोटो-
नगर निगम ने जो लाइटें लगवाई हैं, उनमें कई रात में नहीं जलतीं। बरसात में सड़क तक पानी भरता है। नाले नालियों की सफाई न होने से भी दिक्कत होती है। भूपराम के सामने वाली सड़क अभी तक कच्ची है। किसी ने नहीं बनवाया।
- पंकज कुमार सैनी, दुकानदार
फोटो-
सबसे बड़ी समस्या सीवर के ओवरफ्लो होने की है। दो महीने से चार में से मात्र एक पंप ही चल रहा है। इससे सीवर की सफाई नहीं हो पा रही। सीवर का पानी नालियों में पहुंच रहा है। गंदगी और बदबू से लोग बीमार होने लगे हैं। जनप्रतिनिधि तो एक बार वोट लेने के बाद यहां झांकने भी नहीं आए।
- विकास मौर्य, दुकानदार
फोटो-
जहां तक सीवर की बात है तो पुरानी होने की वजह से ये अक्सर ओवरफ्लो होने लगते हैं। बरसात में परेशानी बढ़ जाती है। प्राइवेट स्कूल तो बहुत हैं लेकिन उनमें शिक्षा महंगी है। एक सरकारी स्कूल की जरूरत है।
-दिनेश रत्नाकर, दुकानदार