फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There will be power cut in the fort area for five days from today

Bareilly News: किला क्षेत्र में आज से पांच दिन तक होगी बिजली कटौती

Fri, 05 May 2023 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 05 May 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
There will be power cut in the fort area for five days from today
बरेली। किला क्षेत्र में शुक्रवार से मंगलवार तक रोजाना सुबह दस से तीन बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान बिजली लाइनों की मरम्मत के साथ लाइनों के आस-पास पेड़ों की छंटाई की जाएगा। शहर के कई इलाकों में स्मार्ट सिटी के कार्यों के चलते भी बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन

किला उपखंड के बरेली एक और बरेली दो की बिजली लाइनों पर कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां आ गई हैं। इस कारण फॉल्ट की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में सीबीगंज उपकेंद्र से निकलने वाली इन दोनों लाइनों के आस-पास पेड़ों की छंटाई का काम शुक्रवार से मंगलवार तक सुबह दस से तीन बजे तक किया जाएगा। इस दौरान शहर के ग्रीन सिटी, कृष्णा काउंटी, सैदपुर हॉकिंस, मेगा ड्रीम, रहपुरा रोड, मिनी बाईपास, रामपुर रोड, हार्टमैन, स्वाले नगर, किला छावनी, लीची बाग, आनंद विहार इलाकों में कटौती की जाएगी।
विज्ञापन

इधर, शुक्रवार को शहर में स्मार्ट सिटी के कार्यों के चलते सर्किट हाउस, हेड पोस्ट ऑफिस, हेलन रोड फीडर, रामपुर बाग, मानसिक रोग अस्पताल इलाकों में सुबह छह से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। सुबह 11 से दो बजे तक गांधी उद्यान, पटेल चौक, चौकी चौराहा, श्यामगंज पुल, एडीएम कंपाउंड, कमिश्नर आवास, जजेज कॉलोनी, एसएसपी आवास आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed