{"_id":"67e8609838536eeef20bad66","slug":"there-will-be-no-overloading-in-summer-capacity-of-23-out-of-24-sub-stations-increased-bareilly-news-c-4-bly1015-608938-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गर्मियों में नहीं होगी ओवरलोडिंग, 24 में से 23 उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गर्मियों में नहीं होगी ओवरलोडिंग, 24 में से 23 उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ी
विज्ञापन
बरेली। बिजली निगम के अधिकारियों का दावा है कि इस बार गर्मियों के सीजन में ओवरलोडिंग के कारण उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। शहर में 2.50 लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति करने वाले 24 में से 23 बिजली उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि का काम पूरा कर लिया गया है। लोहिया विहार बिजली उपकेंद्र में ईद के बाद क्षमता वृद्धि के काम कराए जाएंगे।
गर्मियों के सीजन में पिछले साल शहर के लोगों को ओवरलोडिंग के कारण अंधाधुंध बिजली कटौती का सामना करना पड़ा था। समस्या से निपटने के लिए शहर में 400 करोड़ से काम कराए गए हैं। लाइनों, खंभों को बदलने और मरम्मत के ज्यादातर काम पूरे हो चुके हैं। 220 ट्रांसमिशन साउथ सिटी उपकेंद्र से मढ़ीनाथ, किला और सुभाषनगर उपकेंद्रों के लिए 33 केवी लिंक लाइन का काम भी तेजी से चल रहा है। इसे अप्रैल अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
अधिशासी अभियंता (33 केवी) महावीर सिंह ने बताया कि 23 उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि का काम पूरा कर लिया गया है। इस सप्ताह मढ़ीनाथ, सनसिटी और मिशन कंपाउंड उपकेंद्रों पर 10 एमवी के ट्रांसफाॅर्मर लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। ईद के बाद लोहिया विहार उपकेंद्र में 10 एमवीए ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाएगा। ट्रांसफाॅर्मर आ गया है। संवाद