फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There will be discussion today on the proposal of becoming a voluntary honorary member and reducing the renewal fee.There will be discussion today on the proposal of becoming a voluntary honorary member and reducing the renewal fee.

Bareilly News: स्वैच्छिक ऑनरेरी मेंबर बनने और नवीनीकरण शुल्क घटाने के प्रस्ताव पर आज होगा मंथन

Tue, 30 Dec 2025 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
There will be discussion today on the proposal of becoming a voluntary honorary member and reducing the renewal fee.There will be discussion today on the proposal of becoming a voluntary honorary member and reducing the renewal fee.
बरेली। बरेली क्लब सभागार में मंगलवार को आम सभा की बैठक (एजीएम) में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की घोषणा होगी। क्लब में सुविधा बढ़ाने के प्रस्ताव भी पेश होंगे। 75 वर्ष से अधिक उम्र वाले सदस्यों को स्वैच्छिक ऑनरेरी मेंबर बनने और सदस्यता शुल्क घटाने के प्रस्ताव अहम हैं।
विज्ञापन

क्लब डायरेक्टर राजा चावला के मुताबिक, सदस्यों को मासिक और वार्षिक सदस्यता शुल्क में रियायत देने पर श्रेणीवार मंथन होगा। स्थायी सदस्यों के विवाहित और अविवाहित बच्चों के प्रवेश शुल्क में भी करीब 15 फीसदी कटौती का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

75 वर्ष से अधिक आयु के सदस्याें को ऑनरेरी मेंबरशिप देने पर भी विचार किया जाएगा। इसमें शामिल होने वाले मेंबर को वार्षिक शुल्क देने की जरूरत नहीं होगी। इसमें शामिल होने के लिए मेंबर को लिखित आवेदन करना होगा। प्रक्रिया स्वैच्छिक रहेगी। बगैर आवेदन किसी मेंबर को ऑनरेरी नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक वार्षिक आमसभा इस बार सिर्फ औपचारिक नहीं होगी बल्कि कई गंभीर मुद्दे भी सदस्य उठाएंगे। आमसभा से पहले ही क्लब सदस्यों में चर्चाओं का दौर जारी है।


तीन सामान्य और आठ विशेष प्रस्तावों पर होगी चर्चा
डायरेक्टर के मुताबिक एजीएम में तीन सामान्य और आठ विशेष प्रस्ताव रखे जाएंगे। विदेश में रह रहे चार सदस्यों ने मेल से अपने सवाल भेज दिए हैं, इन्हें भी शामिल किया गया है। बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के 15 पदों के सापेक्ष 15 नामांकन प्राप्त हुए हैं, जिन पर अंतिम तिथि तक कोई आपत्ति दर्ज नहीं की गई। ऐसे में सभी नामांकन निर्विरोध माने जाएंगे। घोषणा 30 दिसंबर को होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed