फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There was no electricity in Subhashnagar and Madhinath, people spent the night awake.

Bareilly News: सुभाषनगर और मढ़ीनाथ में बत्ती गुल, लोगों ने जागकर बिताई रात

Tue, 12 Sep 2023 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
There was no electricity in Subhashnagar and Madhinath, people spent the night awake.
बरेली। सुभाषनगर और मढ़ीनाथ सबस्टेशन से जुड़े मोहल्लों में 15 दिनों से बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। रोज रात में एक से दो घंटे तक कटौती हो रही है। 30 हजार उपभोक्ता जागकर रात बिताने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मढ़ीनाथ सबस्टेशन के शांति विहार निवासी अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि फॉल्ट की शिकायत करने पर कंपलेंट नंबर मिल जाता है। फाॅल्ट ठीक होने में कई घंटे लगते हैं। सोमवार को भी दिन में दो घंटे कटौती हुई। चौरासी घंटा मंदिर की निवासी सृष्टि माहेश्वरी ने बताया कि 20 दिन से सिर्फ 8-10 घंटे बिजली मिल रही है। शिकायत के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। अधिशासी अभियंता अमित आनंद ने बताया कि लोकल फाॅल्ट से आपूर्ति प्रभावित हुई है। अब मौसम ठीक हो गया है। आपूर्ति 24 घंटे मिलेगी।
विज्ञापन



सीबीगंज सबस्टेशन में 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनमें से एक रविवार दोपहर बाद तीन बजे खराब हो गया। इससे पांच हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं। अभियंताओं ने रात में इसे ठीक करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसे ठीक होने में दो दिन लग सकते हैं। इस दौरान एक ट्रांसफार्मर से आपूर्ति दी जा रही है। कुछ हिस्सों की आपूर्ति लोहिया विहार सबस्टेशन पर शिफ्ट की गई है लेकिन 24 घंटे आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि आपूर्ति दो दिन में सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed