फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There was lathi charge between two parties, three injured

Bareilly News: रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, तीन घायल

Tue, 02 Jul 2024 05:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
There was lathi charge between two parties, three injured
हाफिजगंज। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूब लाठी-डंडे चले। इसमें तीन लोग घायल हो गए। एक-दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। थाना हाफिजगंज के गांव कितुकापुर उर्फ कुतुबपुर निवासी मुकेश गिरी ने बताया कि 10 दिन पूर्व गांव के ही गोस्वामी गिरी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसको लेकर लोगों ने समझा-बुझाकर झगड़े को शांत करा दिया था, लेकिन कुछ ही देर के बाद आरोपी शराब के नशे में दरवाजे पर खड़े होकर गाली-गलौज करने लगे। तभी दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। एक पक्ष से गोस्वामी गिरी, अजय गिरी, मुकेश गिरी घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी मुकेश गिरी समेत चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed