{"_id":"66ad0294dad0c3e9e8046f4a","slug":"there-was-fight-between-group-of-eunuchs-over-supremacy-in-shahjahanpur-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपस में भिड़ी चांदनी और सोनम: वर्चस्व को लेकर किन्नरों के गुट में हुई मारपीट, एक घायल; फायरिंग का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपस में भिड़ी चांदनी और सोनम: वर्चस्व को लेकर किन्नरों के गुट में हुई मारपीट, एक घायल; फायरिंग का भी आरोप
Fri, 02 Aug 2024 09:30 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 02 Aug 2024 09:30 PM IST
सार
शाहजहांपुर जिले में वर्चस्व को लेकर किन्नरों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान धारदार हथियार के वार से एक किन्नर घायल हो गया। बताया जा रहा है कि फायरिंग भी की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के परौर में वर्चस्व को लेकर किन्नरों के दो गुटों में मारपीट हो गई। धारदार हथियार से वार कर एक किन्नर को घायल कर दिया गया। फायरिंग का भी आरोप है। फिलहाल पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
कलान नगर पंचायत में छबीली किन्नर कलान, परौर, मिर्जापुर में बधाई बजाकर नेग लेने का कार्य करती थी। छह महीने से शारीरिक अक्षमता के चलते मिर्जापुर की सोनम किन्नर से संपर्क कर बधाई का कार्य सौंपा था। उसने छबीली को तय धनराशि नहीं दी। इसी बीच बदायूं जिले के हजरतपुर निवासी चांदनी किन्नर ने छबीली से खुद को क्षेत्र में नेग का कार्य देने को कहा।
विज्ञापन
गुरुवार को चांदनी किन्नर परौर के गांव तलिकापुर में बधाई लेने पहुंच गई। इसी बीच सोनम किन्नर भी अपने साथियों के साथ पहुंची। दोनों गुट बधाई को लेकर भिड़ गए। मारपीट में चांदनी किन्नर व उसका साथी घायल हो गया। बताया जा रहा कि सोनम पक्ष के साथ आए युवक ने फायरिंग भी की। सीओ जलालाबाद अजय राय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मामले में छबीली की तहरीर पर पुलिस ने बदायूं के हजरतपुर निवासी किन्नर चांदनी, सोनम उर्फ लालू सुंदर किन्नर, आसिफ, निखिल, राहुल, रमेश, संतोष, छोटू आदि को आरोपी बनाया है। पुलिस ने दोनों घायलों का बृहस्पतिवार को पीएचसी में मेडिकल कराया था। वहीं, परौर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिशें देनी शुरू कर दी हैं।