फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There was a flurry of faults, there was power crisis even in posh areas

Bareilly News: फाल्ट की झड़ी, पॉश इलाकों में भी रहा बिजली संकट

Mon, 30 Jun 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
There was a flurry of faults, there was power crisis even in posh areas
बरेली। बारिश के बीच रविवार को लोकल फाल्ट की भी झड़ी लगी रही। इस वजह से कई मोहल्लों में संकट रहा। कटौती से पॉश इलाके भी अछूते नहीं रहे। राजेंद्रनगर में जहां सात घंटे बिजली गुल रही वहीं, कई अन्य कॉलोनियों में भी घंटों बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

बमनपुरी में 12 घंटे बाद लोगों को बिजली मिल पाई। एसडीई व जेई ने आम लोगों के साथ ही पार्षदों तक की कॉल रिसीव नहीं की। इसको लेकर शिकायत मुख्य अभियंता से भी की गई।
विज्ञापन

पॉश इलाकों में शामिल राजेंद्रनगर में केबल बॉक्स में फाल्ट आने से सुबह 10:30 बजे गुल हुई बिजली शाम 5:30 बजे सुचारू हो सकी। स्थानीय पार्षद ने बताया कि एसडीई ओम प्रकाश कुशवाह और अवर अभियंता सगीर अहमद ने कई बार कॉल करने के बाद भी रिसीव नहीं की। इसके बाद उन्होंने मुख्य अभियंता से शिकायत करके इन्हें हटाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed