फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There is water crisis in Azamnagar for last 7 days, angry people surrounded the councillor

Bareilly News: आजमनगर में सात दिनों से जल संकट गुस्साए लोगों ने पार्षद का किया घेराव

Sun, 14 Sep 2025 06:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
There is water crisis in Azamnagar for last 7 days, angry people surrounded the councillor
बरेली। आजमनगर में पिछले सात दिनों से पेयजल संकट बरकरार है। गुस्साए लोगों ने शनिवार को दोपहर दो बजे भ्रमण पर निकले पार्षद आरिफ कुरैशी को घेर लिया। उन्होंने खुद को बचाने के लिए आम जनता को अपने मोबाइल फोन पर अधिकारियों को वे मेसेज दिखाए जो अधिकारियों को भेजे थे।
विज्ञापन

पार्षद ने मौके से जलकल अभियंता अभियंताओं को कॉल भी की, लेकिन जब रिसीव नहीं हुई तो यह कहकर खुद को बचाया कि वह नगर निगम जाकर समस्या का समाधान कराएंगे। उन्होंने जलकल के सुपरवाइजर चंद्रमोहन को मौके पर बुलाया। सुपरवाइजर को लोगों ने बताया कि टंकियों से सीवर जैसी बदबू वाला पानी आता है। सुपरवाइजर ने कहा कि जहां पाइपलाइन में लीकेज है, वहां पर वह उसे ठीक कराएंगे।
विज्ञापन

इस बीच विश्वनाथपुरम में आठ दिन से चले आ रहे पेयजल संकट से थोड़ी सी राहत मिली है। सुभाषनगर से विश्वनाथपुरम की पाइपलाइन को वैकल्पिक व्यवस्था में जोड़ने में सफलता मिल गई है। विश्वनाथपुरम क्षेत्र के अवर अभियंता सुमित कुमार ने बताया कि अधिकतर घरों तक पानी पहुंच रहा है। खराब नलकूप की मोटर बदलने के साथ नलकूप के लिए नए कक्ष को एक महीने के भीतर बनाकर तैयार कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गंगापुर क्षेत्र की जेई प्रियंका कटियार ने बताया कि एक ओवरहैड टैंक की सफाई की वजह से लाइन खाली करनी पड़ी थी। इसलिए शाहदाना और गंगापुर इलाके में चार पांच दिन से आपूर्ति प्रभावित थी। शनिवार शाम आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है। हालांकि, गंगापुर निवासी अमर सिंह का कहना है कि पांच दिन बाद आपूर्ति तो मिली पर पानी गंदा ही आ रहा है। ब्यूरो
--





पेयजल आपूर्ति न मिलने से पार्षद और नगर निगम के प्रति जनता में रोष है। मैं चाहता हूं कि समस्या का समाधान हो। - दानिश, आजमनगर
दावे तो साफ पेयजल की आपूर्ति के हैं, लेकिन गली-मोहल्लों में लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हो रहे हैं। - अब्दुल कय्यूम, आजमनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed