{"_id":"67f6e6f0908f4dc16c0138ae","slug":"there-is-no-laboratory-fees-are-being-collected-from-students-bareilly-news-c-123-1-bdn1009-137220-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रयोगशाला है नहीं, छात्रों से वसूल रहे शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रयोगशाला है नहीं, छात्रों से वसूल रहे शुल्क
विज्ञापन
बदायूं। एडेड एमएनएसएन दास काॅलेज में छात्रों का आरोप है कि सेल्फ फाइनेंस के बच्चों की प्रयोगशाला नहीं होने पर भी उनसे काॅलेज वाले 400 रुपये वसूल रहे हैं। पिछले साल तक इंटरनेट के नाम पर 500 रुपये लिए जाते थे। थ्न्हें बढ़ाकर अब एक हजार रुपये कर दिया गया है। छात्रों ने बताया कि शुल्क लेने के बाद भी उन्हें इंटरनेट की सुविधा नहीं मिलती।
छात्रों ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले प्रॉस्पेक्टस पर 400 रुपये तक बढ़ा दिया गया है। पहले 800 रुपये में मिलने वाला प्रॉस्पेक्टस अब 1200 रुपये में मिल रहा है। वहीं, फीस भी बढ़ाकर 2100 से 3100 रुपये कर दी गई है। बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र अजय ने बताया कि प्रास्पेक्टस में सभी चीजों पर शुल्क बढ़ा दिया गया है। आई कार्ड के नाम पर भी रुपये लेते हैं। इसी प्रकार छात्र-छात्राओं से रीडिंग रूम शुल्क, भवन मरम्मत शुल्क, वार्षिक उत्सव शुल्क, मेडिकल शुल्क, कल्चरल शुल्क, महंगाई भत्ता शुल्क, सर्द-गर्म शुल्क आदि लिए जाते हैं। फीस और प्रास्पेक्टस में शुल्क बढ़ने से छात्रों में काफी नाराजगी है। संवाद
बोले छात्र
पिछली बार प्राॅस्पेक्टस की फीस 800 थी। इस साल बढ़ाकर उसे 1200 रुपये कर दिया है। इंटरनेट की सुविधा नहीं देने के बाद भी हमसे पहले 500 रुपये लिए जाते थे। अब उसे भी बढ़ाकर 1000 कर दिया है।- अजय रस्तोगी, बी.कॉम द्वितीय वर्ष
विज्ञापन
सेल्फ फाइनेंस वालों की अलग से लैब नहीं होने पर भी शुल्क ले रहे हैं। इंटरनेट के नाम पर 500 रुपये लेते थे, अब 1000 रुपये कर दिए हैं। आज तक कभी इंटरनेट इस्तेमाल नहीं किया। - आदित्य गुप्ता, बीएससी द्वितीय वर्ष
--
बच्चों की सुविधाओं में इजाफा करने की वजह से प्राॅस्पेक्टस शुल्क बढ़ाया गया है। जल्द ही फर्नीचर और खेल के संसाधन बढ़ाएंगे।
-आशीष कुमार सक्सेना, प्राचार्य, एमएनएसएन दास पीजी कॉलेज