{"_id":"67ba2d678b3d976fd6044280","slug":"there-is-a-problem-in-virtual-verification-officers-are-in-tension-dead-bodies-are-taking-pension-bareilly-news-c-4-lko1064-586193-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गर्भवती से दुष्कर्म की कोशिश, मारपीट के दौरान भ्रूण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गर्भवती से दुष्कर्म की कोशिश, मारपीट के दौरान भ्रूण की मौत
विज्ञापन
सीबीगंज। घर में गर्भवती को अकेला पाकर चार आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसे पीटा। इससे महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण की मौत हो गई। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर छेड़छाड़, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के मुताबिक, परिचित रजाउल उस पर बुरी नजर रखता है। सितंबर 2024 में वह घर पर अकेली थीं, इसी दौरान रजाउल व एक अज्ञात युवक घर में घुस आए। रजाउल ने उसे दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश की। उसके अपने दो अन्य साथियों को भी बुला लिया। महिला के चीखने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। महिला पति के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जा रही थी, इसी दौरान रजाउल, अनवर, रेशमा व एक अज्ञात ने रास्ते में घेरकर दोनों को पीट दिया। इससे उसके गर्भ में पल रहे तीन माह के भ्रूण की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उसके पति का ही शांतिभंग में चालान कर दिया। अब कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद